Jind Theft Cases नहर हैड कार्यालय से रिकार्ड व सामान चोरी

Jind Theft Cases

अलग-अलग स्थानों से लाखों की चोरी Jind Theft Cases

जींद। Jind Theft Cases गांव बडनपुर सिरसा ब्रांच नहर हैड पर बने कमरे का ताला तोड़ कर बीती रात चोरों ने रिकार्ड, वायरलेस सेट ,व अन्य सामान को चोरी कर लिया। सदर थाना पुलिस ने सिंचाई विभाग के एसडीओ की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिंचाई विभाग बरवाला उपमंडल के एसडीओ प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग ने गांव बडनपुर के निकट सिरसा ब्रांच नहर हैड पर कार्यालय बनाया हुआ है। बीती रात चोरों ने कार्यालय के कमरे का ताला तोड़ कर पुराना रिकार्ड, वायरलेस सेट, बिजली वायर समेत अन्य सामान को चोरी कर लिया। घटना का सुबह उस समय पता चला जब स्टाफ हैड पर पहुंचा। कार्यालय के एक कमरे का ताला टूटा हुआ था। रिकार्ड, वायरलेस सेट व अन्य सामान गायब था। सदर थाना नरवाना पुलिस ने सिंचाई विभाग के एसडीओ की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजली निगम कार्यालय खिड़की उखाड़ सामान चुराया Jind Theft Cases

जींद। Jind Theft Cases  बिजली निगम नरवाना के एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात चोरों ने कार्यालय की खिड़की तोड़ कर बिजली मीटर, एचटीसीटी, पीटी उपकरण, मेल तथा फीमेल, कंडक्टर, स्क्रैप समेत अन्य बिजली उपकरणों को चोरी कर लिया। घटना का सुबह उस समय पता चला जब स्टाफ कार्यालय पहुंचा। शहर थाना नरवाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो किसानों की तीन भैंस तथा कटड़ी चोरी, मामला दर्ज Jind Theft Cases

जींद। Jind Theft Cases गांव सरनाखेड़ी निवासी जयभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मकान के साथ पशुबाड़ा बनाया हुआ है। बीती रात चोरों ने उसके पशुबाड़े से एक भैंस तथा एक कटड़ी तथा पड़ोसी राजेश के पशुबाड़े से दो  भंैसों को चोरी कर लिया। घटना का सुबह उस समय पता चला जब वे अपने पशुबाड़े में पहुंचे। सदर थाना सफीदों पुलिस ने जयभगवान की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बांस के गोदाम से नगदी व मोबाइल चोरी, मामला दर्ज जींद Jind Theft Cases

शर्मा नगर निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरा रोड पर उसका बांस का गोदाम है। गत दिवस शाम को गोदाम से 25 हजार रुपये की नगदी तथा मोबाइल फोन गायब हो गया।  शहर थाना पुलिस ने रवि कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Also Read :Mandi Sarpanch संदिग्ध हालात में मांडी की सरपंच की मौत

Also Read : jind robbery case महिलाओं को नशीला पदार्थ पिलाकर जेवरात चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp