Rohtak Pandit Nekiram College accident news पंडित नेकीराम कॉलेज में छत का मलबा गिरा, दो छात्राएं चोटिल 

College accident news

पंडित नेकीराम कॉलेज में छत का मलबा गिरा, दो छात्राएं चोटिल College accident news

रोहतक।College accident news  पंडित नेकीराम गवर्नमेंट कॉलेज की लाइब्रेरी में बुधवार को छत का हिस्सा गिरने से डीएमसी लेने आई  छात्राएं घायल हो गई। दुर्घटना के बाद छात्राओं में रोष देखने को मिला। एसएफआई जिला सचिव अमित पिलाना ने कहा कि पिछले दो वर्षों से यूनिट द्वारा विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन, विधायक भारत भूषण बत्रा व मंत्रियों को जर्जर बिल्डिंग के निर्माण के लिए ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। छात्राओं ने भी सवाल उठाया कि क्या किसी हादसे के बाद ही कार्रवाई होगी। छात्राओं व उनके साथियों ने बताया कि एक छात्रा के सिर व चेहरे पर चोटें आईं जबकि दूसरी के हाथ पर। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद भी समस्या जस की तस है और जर्जर बिल्डिंग में कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी छात्रों को संगठित कर जल्द निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।  इस मामले में कॉलेज प्राचार्य सुरेंद्र सांगवान ने माना कि बिल्डिंग पुरानी व जर्जर है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नए भवन की घोषणा कर गए थे, लेकिन अब तक बजट जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि डीएमसी रूम में छत से प्लास्टर गिरा था जिससे वहां खड़ी एक छात्रा को हल्की चोट आई और वह स्वयं उसे लेकर गए और उसका तुरंत उपचार कराया गया।
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp