युवक अपने घर पर इनवर्टर ठीक करने का प्रयास कर रहा था Inverter Battery Blast
Inverter Battery Blast महेंद्रगढ़ : जिले के गांव सुरजनवास में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में इनवर्टर की बैटरी फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक अपने घर पर इनवर्टर ठीक करने का प्रयास कर रहा था। मृतक की पहचान गांव सुरजनवास निवासी अनिल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अनिल घर में खराब पड़े इनवर्टर को ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक बैटरी में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट के साथ ही पास में रखे ग्राइंडर का कट उसके दाहिने हाथ पर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन अनिल को तुरंत महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई अजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हादसा इनवर्टर की बैटरी फटने के कारण हुआ है और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की कोई लापरवाही नहीं है। पुलिस ने बयान के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए सोमवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
Also Read :Nilgai नीलगाय से बचने के प्रयास में सड़क हादसा, बुजुर्ग महिला की मौत
Related Posts
- हरियाणा की Golden Girl Sharmila Dhankhar का दिल्ली में जोरदार स्वागत, कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान sharmila-dhankar-commonwealth-gold
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- Karnal सावन से ठीक पहले शिव मंदिर में डाका: चौकीदार को कमरे में बंद कर 5 लाख के चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़े चोर, DVR भी उखाड़ा karnal shiv mandir chori
Also Read : Rojgar आईटीआई में आज लगेगा रोजगार मेला