दो नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला Molestation Case
Molestation Case Jind : अलेवा थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक द्वारा पांचवीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्राओं के अभिभावकों द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस द्वारा आरोपी अध्यापक के खिलाफ बुरी नीयत से छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त एक छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी गंाव के सरकारी स्कूल में पढती है। स्कूल जाते समय रोते हुए बेटी ने उसकी मां को बताया कि स्कूल में पढाने वाला एक अध्यापक काफी दिनों से बुरी नीयत से छेडख़ानी करता है। उसकी मां ने उसे यह बात मेरे को बताई। जिस पर स्कूल में आया तो मेरी लडक़ी स्कूल के कोने में बैठी हुई रोते मिली। लड़की से पूछा तो उसने बताया कि उसका अध्यापक उसको गलत तरीके से छूता है। उसने यह बात प्राचार्या को बताई तथा मामले की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पता किया तो मालूम हुआ कि अध्यापक ने एक दूसरी छात्रा के साथ भी छेड़छाड़ की है। पुलिस ने अभिभावक की शिकायत पर आरोपित अध्यापक के खिलाफ बुरी नियत से छेडख़ानी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर अलेवा थाना प्रभारी आत्मा राम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिला के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत बच्चों के अभिभावकों ने पुलिस को दी है। पुलिस ने एक छात्रा के अभिभावक शिकायत पर आरोपित अध्यापक के खिलाफ बुरी नियत से छेडख़ानी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

