पुलिस आरोपित रिश्ते दादा के खिलाफ दर्ज किया दुष्कर्म का मामला Rape Of A Minor
Jind Rape Of A Minor : दादा ने नाबालिग पौती से किया दुष्कर्म गढ़ी थाना पुलिस ने रिश्ते के दादा द्वारा नाबालिग लड़की को नशीली गोलियां खिला दुष्कर्म करने पर आरोपित दादा के खिलाफ दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। टोहाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गढ़ी थाना इलाका गांव का सुरेंद्र उसका रिश्ते में दादा लगाता है। जो कुत्ते बेचने तथा खरीदने का काम करता है। वह कुत्तों की खरीद-फरोख्त को लेकर उसके साथ जाया करती थी। इसी सिलसिले में वह वह दादा सुरेंद्र के साथ उसके गांव गढ़ी थाना गई थी।
सुरंेद्र ने उसे नशे की गोलियां देकर उसके साथ दुष्कर्म किया Rape Of A Minor
Jind Rape Of A Minor : उस दौरान उसके घर पर कोई नही था। तब सुरेंद्र के कहने पर कुछ गोलियां खा ली। जिसके बाद उसे गहरी नींद आ गई। जब काफी समय के बाद सोकर उठी तो उसे दर्द महसूस हुआ। पीडि़ता ने लगाया कि सुरंेद्र ने उसे नशे की गोलियां देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। सुरेंद्र ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी। घर लौट कर पीडि़ता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में अवगत करवाया। जिसकी सूचना टोहाना पुलिस को दी गई। गुरूवार को जानकारी देते हुए गढ़ी थाना की जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित रिश्ते के दादा सुरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read : Jind Land Fraud Case राजस्व विभाग तथा नप के रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ करने का मामला
Also Read :Molestation Case : नाबालिग छात्राओं से अध्यापक ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज
Also Read : Census Training : जनगणना ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों से कारण बताओ नोटिस जारी