पूर्व नायब तहसीदार की शिकायत पर चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज Jind Land Fraud Case
Jind Land Fraud Case : राजस्व विभाग तथा नप रिकार्ड में छेड़छाड़ तथा मिलीभगत कर दूसरे की जमीन अपने नाम करवाने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आदमपुर के सब रजिस्ट्रार एवं जीद के पूर्व नायब तहसीलदार अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2021 से आठ मार्च 2024 तक वह जींद में नायब तहसीदार रहे हंै। अब उनके संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों ने मिलीभगत कर राजस्व विभाग के रिकार्ड तथा नप के रिकार्ड में छेड़छाड़ कर जमीन का अपने नाम करवा लिया है।
मनदीप ने ऑनलाइन अपायटमेंट लेकर सरकारी पोर्टल जमाबंदी में मालकीयत अपने नाम करवा ली Jind Land Fraud Case
Jind Land Fraud Case : जो कि धोखाधड़ी है। गांव जैजैवंती निवासी मनदीप, गांव कोथ कलां निवासी रोशनी, गांव खरकड़ी हिसार निवासी सुनील कुमारी, गांव पेटवाड़ निवासी कमलेश ने वसीका नंबर 1308 को 30 मई 2023 को पंजीकरण के लिए आवेदन किया। जिसमें न तो प्रोपर्टी आईडी थी और न ही नो डयूज था। इससे पूर्व मनदीप ने जमीन को खून के रिश्ते में अपने पिता सुरेंद्र के नाम करवा दिया। जिसका इंतकाल भी किया जा चुका था। आरोपित मनदीप ने ऑनलाइन अपायटमेंट लेकर सरकारी पोर्टल जमाबंदी में मालकीयत अपने नाम करवा ली। जबकि उससे पहले जमीन उसके पिता के नाम ट्रांसफर हो चुकी थी। आरोपित ने जमीन को अपने नाम करवा लिया। आरोपित ने कुछ लोगों के साथ मिलीभगत कर राजस्व तथा नप रिकार्ड में छेड़छाड़ कर गुमराह करने का काम किया है। गुरूवार को जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूर्व नायब तहसीलदार अजय की शिकायत पर आरोपित मनदीप, रोशनी देवी, सुनील कुमारी, कमलेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read :Accident News : कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
Also Read :Folk Dance Celebration लोक नृत्य व रोल प्ले का कलस्टर स्तर पर हुआ आयोजन
Also Read :अब किसानों को व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म J-Form QR Code
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

