पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सीलिंग की प्रस्तावित कार्रवाई Fear of sealing in New Ashok Nagar 2026
नई दिल्ली:Fear of sealing in New Ashok Nagar 2026 पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सीलिंग की प्रस्तावित कार्रवाई से सैकड़ों दुकानदारों में भय और अनिश्चितता का माहौल है। डीडीए की ओर से जारी नोटिस के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सील होने से बचाने के लिए शटर हटाकर उनकी जगह ईंटों की दीवारें खड़ी करनी शुरू कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देश पर डीडीए ने नोटिस जारी किए हैं Fear of sealing in New Ashok Nagar 2026
जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देश पर डीडीए ने न्यू अशोक नगर क्षेत्र में कई दुकानों को नोटिस जारी किए हैं। आरोप है कि रिहायशी इलाकों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। डीडीए, नगर निगम और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार को इलाके में सीलिंग अभियान चलाने की तैयारी में है।
Related Posts
न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन रोड और चिल्ला सरोदा बांगर गांव क्षेत्र में दिनभर दुकानों के शटर हटाने Fear of sealing in New Ashok Nagar 2026
नोटिस मिलने के बाद सोमवार को न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन रोड और चिल्ला सरोदा बांगर गांव क्षेत्र में दिनभर दुकानों के शटर हटाने और उनकी जगह दीवारें चुनवाने का काम चलता रहा। कई दुकानदारों ने दीवारों पर प्लास्टर करवाकर उन्हें भवन के रंग में रंगवा दिया, ताकि वे सामान्य रिहायशी हिस्से जैसे दिखाई दें।
इलाके में रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सैकड़ों दुकानें संचालित Fear of sealing in New Ashok Nagar 2026
इलाके में रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सैकड़ों दुकानें संचालित होती हैं, जिन पर हजारों लोगों की आजीविका निर्भर है। सीलिंग की आशंका के चलते अधिकांश दुकानदारों ने सामान हटाना शुरू कर दिया है। कुछ दुकानों को पूरी तरह बंद कर दिया गया, जबकि एक दुकान में लगा एटीएम तक दीवार बनाकर बंद कर दिया गया।
डीडीए अधिकारियों का कहना है कि मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देश पर उन स्थानों की पहचान Fear of sealing in New Ashok Nagar 2026
डीडीए अधिकारियों का कहना है कि मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देश पर उन स्थानों की पहचान की गई है, जहां रिहायशी भवनों में अवैध रूप से व्यापारिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके आधार पर नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार रिहायशी क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित करना नियमों के विरुद्ध है और शिकायत मिलने पर कार्रवाई करना आवश्यक है।
Fear of Sealing in New Ashok Nagar 2026 से दुकानदारों में बढ़ी चिंता
दूसरी ओर दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि दशकों से इलाके में दुकानें संचालित हो रही हैं और हजारों परिवारों की रोजी-रोटी इससे जुड़ी हुई है। व्यापारियों का आरोप है कि यदि सरकार रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं करा सकती, तो लोगों की आजीविका छीनने का अधिकार भी उसे नहीं होना चाहिए।
पराठे और खानपान की दुकान चलाने वाले विकास गुप्ता ने बताया Fear of sealing in New Ashok Nagar 2026
पराठे और खानपान की दुकान चलाने वाले विकास गुप्ता ने बताया कि सीलिंग की आशंका के कारण मकान मालिक ने दुकान खाली करा दी है। उन्होंने कहा कि उनके यहां पांच कर्मचारी काम करते थे, जिन्हें हटाना पड़ा। नई जगह दुकान मिलना आसान नहीं है और कारोबार बंद होने की स्थिति बन गई है। इसी तरह चाप की दुकान चलाने वाले नवीन ने कहा कि दुकान बंद होने से उन्हें 25 कर्मचारियों को हटाना पड़ रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि परिवार और बच्चों की पढ़ाई का खर्च कैसे चलेगा, यह समझ नहीं आ रहा है।
Fear of Sealing in New Ashok Nagar 2026 के बीच सीलिंग अभियान की तैयारी

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि सीलिंग अभियान बड़े स्तर पर चला, तो इसका असर केवल दुकानदारों पर ही नहीं बल्कि क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर भी पड़ेगा। फिलहाल इलाके में भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।
ALSO READS:Big Ban on Tree Pruning SOP 2026: बिना अनुमति पेड़ों की छंटाई पर सख्त रोक
ALSO READS:Bus Accident बस की खिड़की से गिर कर व्यक्ति की मौत, चालक पर मामला दर्ज
ALSO READS:Firing In Land Dispute जमीनी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, कोई हताहत नही
ALSO READS:Dengue Prevention Updates 2026: Urgent Warning! डेंगू रोकथाम के लिए निगम अलर्ट पर
ALSO READS:Cyber Fraud साइबर ठगों ने रिश्तेदार बन दो लोगों को लगाया छह लाख का चूना
FOLLOW AS:http://DIGITALSAMAJ.COM
FOLLOW AS:http://FACEBOOK.COM

