अभिनेता राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर 18 मई को रिलीज किया जाएगा Peddi Movie
Peddi Movie Mumabi : दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर 18 मई को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का विश्व प्रीमियर तीन जून 2026 को होगा, जबकि इसे चार जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। निर्देशक बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने ट्रेलर जारी होने की जानकारी साझा करते हुए राम चरण का नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में वह ग्रामीण अंदाज में रेलवे ट्रैक पर चलते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही ‘पेड्डी’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसके पोस्टर, झलकियों और संगीत को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है। फिल्म ने प्रदर्शन से पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत पकड़ बना ली है। हाल ही में फिल्म निर्माता सुकुमार भी ‘पेड्डी’ के सेट पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की प्रस्तुति और विजन की सराहना की। वेंकट सतीश किलारू अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत मैथ्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।उत्तर भारत में जियो स्टूडियोज फिल्म को रिलीज करेगा।
Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 21 तोपों की सलामी का अभ्यास; युवा शक्ति पर रहेगा फोकस
- Jharkhand Students Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज, बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी; पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा सवाल
Also Read :Bikes Accident 2026 : दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल
Also Read :Big Ban on Tree Pruning SOP 2026: बिना अनुमति पेड़ों की छंटाई पर सख्त रोक