जयपुर: राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट (Rajasthan Pre DElEd Admit Card 2026) सामने आई है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी यानी VMOU कोटा ने Rajasthan Pre DElEd Admit Card 2026 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे Rajasthan Pre DElEd Official Website पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
20 मई को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा (Rajasthan Pre DElEd Admit Card 2026)
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में होगी।
Related Posts
- Gurugram बिना प्रमोशनल मटीरियल और विज्ञापन का इस्तेमाल किया, हरेरा ने प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन ना कराने पर बिल्डर पर की कार्रवाई HARERA Action Against Builder
- मंढाणा आरोही मॉडल विद्यालय का 100% रिजल्ट, कन्नू ने हासिल किए 490 अंक Aarohi Model School 10th Result
- NEET UG 2026 Cancelled: लाखों छात्रों की मेहनत पर लगा ब्रेक, अब दोबारा होगी परीक्षा
पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें ताकि एंट्री और जांच प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (Rajasthan Pre DElEd Admit Card 2026)
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड (Rajasthan Pre DElEd Admit Card 2026) डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले Official Portal पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई दे रहे “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
Proceed बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना जरूरी?
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे:प्रिंटेड एडमिट कार्ड
नीले या काले रंग का पारदर्शी बॉलपेन
एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट)
बोर्ड ने साफ किया है कि फोटो कॉपी या डिजिटल आईडी मान्य नहीं होगी। केवल मूल पहचान पत्र दिखाने पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
इन चीजों पर रहेगा पूरी तरह बैन
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, नोट्स, किताबें या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति (Rajasthan Pre DElEd Admit Card 2026) नहीं होगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कोई अभ्यर्थी अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की सलाह
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करने की अपील की है। छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट लेने की सलाह दी गई है।
OMR शीट भरते समय रखें खास ध्यान
अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान OMR शीट पर रोल नंबर, प्रश्न पत्र पुस्तिका क्रमांक और सीरीज सही तरीके से भरनी होगी। बोर्ड ने कहा है कि गलत जानकारी भरने पर रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। साथ ही परीक्षा खत्म होने से पहले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
हिंदी और संस्कृत पाठ्यक्रम के लिए अलग निर्देश
विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि:
डीएलएड सामान्य पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी हिंदी भाषा का प्रश्न पत्र हल करेंगे।
संस्कृत पाठ्यक्रम वाले उम्मीदवार संस्कृत भाषा का प्रश्न पत्र हल करेंगे।
दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संस्कृत भाषा का पेपर देना होगा।
अब परीक्षा में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच तैयारी और एडमिट कार्ड डाउनलोड को लेकर हलचल तेज हो गई है।
Related Posts
- Gurugram बिना प्रमोशनल मटीरियल और विज्ञापन का इस्तेमाल किया, हरेरा ने प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन ना कराने पर बिल्डर पर की कार्रवाई HARERA Action Against Builder
- मंढाणा आरोही मॉडल विद्यालय का 100% रिजल्ट, कन्नू ने हासिल किए 490 अंक Aarohi Model School 10th Result
- NEET UG 2026 Cancelled: लाखों छात्रों की मेहनत पर लगा ब्रेक, अब दोबारा होगी परीक्षा

