बाजारों में प्रदर्शन कर फूंके सरकार के पुतले Sanitation Workers Demonstration
Sanitation Workers Demonstration Jind : जिलाभर में लंंबित मांगों को लेकर चल रही सफाई व दमकल कर्मचारियों बुधवार को शहर में विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जींद, जुलाना व उचाना में कर्मियों ने सरकार के पुतले फूंके। सकसं जिला प्रधान संजीव ढांडा ने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार इनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नही दे रही है। सोहनलाल व बिजेंद्र ने कहा कि जिलाभर में सफाई कर्मचारी काम नही कर रहे हैं। लगातार मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। परंतु सरकार उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नही ले रही है। उधर, नगर पालिका उचाना कार्यालय में एकत्रित होने के बाद लितानी रोड, अनाज मंडी के रास्ते रेलवे रोड से होते हुए दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे पर पहुंचे। यहां सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। दमकल विभाग के कर्मचारी पिछले 37 दिन व सफाई कर्मचारी 13 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर निरंतर धरना दे रहे है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा।
शहर की सड़कों पर हजारों टन कचरा जमा, लोगों का धैर्य दे रहा जवाब Sanitation Workers Demonstration
Sanitation Workers Demonstration Jind : इस बार किसी झूठे आश्वासन पर कर्मचारी अपनी हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। पहले कर्ई बार झूठे आश्वास दिए गए लेकिन इस बार किसी झूठे आश्वासन के बहकावे में कर्मचारी नहीं आएंगे। कर्मचारियों न डरेंगे न झूकेंगे क्योंकि वो अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है। उधर, जुलाना कस्बे के नगरपालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारियों का धरना बुधवार को लगातार 17वें दिन भी जारी रहा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जुलाना के मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने पुराने बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता सुभाष पांचाल ने कहा कि पिछले 17 दिनों से नगरपालिका के सफाई कर्मचारी लगातार हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से अभी तक उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की है। जब तक कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता तब तक उन्हें न्यूनतम 30 हजार रुपये वेतन दिया जाए। इसके अलावा ठेका प्रथा को बंद किया जाए और एक्सग्रेशिया की नीति को बहाल किया जाए। सरकार द्वारा पहले मानी गई मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।
Also Read :Rojgar Mela जिला रोजगार कार्यालय में कल लगेगा रोजगार मेला
Related Posts
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
Also Read :Peddi Movie : 18 मई को रिलीज होगा राम चरण की ‘पेड्डी’ का ट्रेलर, तीन जून को होगा भव्य प्रीमियर
Also Read :Drug Smugglers Arrested कैंटर से आठ क्विंटल, 15 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार
Related Posts
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी

