रोजगार कार्यालय के परिसर में आगामी 15 मई को सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा Rojgar Mela
Rojgar Mela Jind : जिला रोजगार अधिकारी डा. अंजू नरवाल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय के परिसर में आगामी 15 मई को सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के नियोजक भाग लेंगे तथा योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा। भर्ती ऑफिस वर्क और असिस्टेंट पदों के लिए की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदक का कम से कम स्नातक (किसी भी विषय में) होना जरूरी है। अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष तक होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 37 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे रोजगार मेले में आते समय अपना रोजगार पंजीकरण कार्ड तथा शैक्षणिक योग्यता से जुड़े जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठाएं और रोजगार मेले में पहुंचकर अपने बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :Congress Attacks Delhi Crime Rate 2026: बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का Big Attack
Also Read :Drug Trafficking नशे का कारोबार करने वाले मां-बेटा गिरफ्तार