Gurugram महिला ऑफिसर ने ऑफिस बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर क्यों की आत्महत्या Why Female officer jump office building

rohtak road bypass hospital negligence death case

गुरुग्राम। Why Female officer jump office building यहां एक निजी कंपनी में महिला ऑफिसर ने ससुरालीजनों की प्रताडऩा से तंग आकर ऑफिस बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान देहरादून निवासी जागृति बारी के रूप में हुई है। वह कंपनी में सीनियर अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थी। बताया गया है कि जागृति करीब 12 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नौकरी कर रही थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि सेक्टर-65 थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

ससुरालीजनों की प्रताडऩा से तंग थी महिला ऑफिसर Why Female officer jump office building

जानकारी के अनुसार जागृति ने वर्ष 2023 में मेरठ निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित सिंघल से लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह रोजाना गुरुग्राम से मेरठ के बीच सफर कर नौकरी पर आती-जाती थी। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई हार्दिक बारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शादी के बाद से ही जागृति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि जागृति का पति उसकी पूरी सैलरी अपने पास रखता था और उसे खर्च के लिए पैसे तक नहीं दिए जाते थे। घरेलू विवाद और लगातार प्रताडऩा के कारण वह काफी तनाव में रहने लगी थी। भाई का कहना है कि इसी मानसिक दबाव और पारिवारिक कलह से परेशान होकर जागृति ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस द्वारा इस घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

Also Read: Jind News सफाई कर्मचारियों की हडताल हुई समाप्त Sanitation Workers End Strike

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp