5 वाहन बरामद, जिले में कई छीनाझपटी और वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा Kurukshetra Snatching Gang
Kurukshetra Snatching Gang : जिला पुलिस ने छीनाझपटी व वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने छीनाझपटी व वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी संजू पाठक वासी इंदिरा कालोनी कुरुक्षेत्र, साहिल उर्फ़ कच्छू वासी फरल कैथल, प्रदीप कुमार उर्फ़ दीपू वासी चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर, सूरज उर्फ़ बाबा वासी नजदीक स्नेहित सरोवर थानेसर को गिरफ्तार करके चोरीशुदा 5 दोपहिया वाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी दर्शन उर्फ़ दरसु वासी शेखां वाला मोहल्ला थानेसर को भी गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले की सोशल मिडिया पर विडियो वायरल हुई थी Kurukshetra Snatching Gang
Kurukshetra Snatching Gang : जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में बोबी वासी सिकुर्रा जिला अलीगढ यूपी ने बताया कि वह परिवार सहित बस में कुरुक्षेत्र घुमने आया था। 9 मई को सुबह करीब 5 बजे वह शौच के लिए 18 मंजिला मंदिर की साईड में जंगल की तरफ जा रहा था। जब वह 18 मंजिला मंदिर के पास पहुंचा तो अचनक से एक मोटरसाईकिल 4 लड़के आये और उसका बैग छीनकर भाग गए। बैग में 9 हजार रूपये, 2 मोबाइल फोन व अन्य कागजात थे। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच की गई। इसके अलावा भी आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया था जिस सम्बन्ध में सोशल मिडिया पर विडियो वायरल हुई थी।
Related Posts
आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया Kurukshetra Snatching Gang
Kurukshetra Snatching Gang : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जाँच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी थी। 13 मई को अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने छीनाझपटी व वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी संजू पाठक, साहिल उर्फ़ कच्छू, प्रदीप कुमार, सूरज उर्फ़ बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी दर्शन उर्फ़ दरसु वासी शेखां वाला मोहल्ला थानेसर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा 2 मोटरसाईकिल व 3 स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों ने जिला में 5 वाहन चोरी तथा 3 छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
Also Read : Man Arrested with Two Pistols दो पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार
Also Read :Indian Army TGC Recruitment 2026: आर्मी में ऑफिसर बनने का मौका, 144 पदों पर निकली भर्ती

