लाडवा Drug Supplier Accused Arrested : कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी रोहित कुमार वासी नौशहरा जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 11 मई 2026 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह, संजीव कुमार, मुख्य सिपाही मंदीप सिंह, विक्रम सिंह, सिपाही हिमांशु व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम अपराध की तलाश में पीर मोड़ बाबैन रोड लाडवा पर मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजेश कुमार वासी डाबर कालोनी लाडवा को आईजीएन कॉलेज लाडवा के पास नाकाबंदी करके कार नंबर एचआर-07-एस-6888 सहित काबू किया था।
एएनसी की टीम ने मुख्य आरोपी से 61 ग्राम अफीम की थी बरामद Drug Supplier Accused Arrested
लाडवा Drug Supplier Accused Arrested : पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 61 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 12 मई 26 को एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने मामले में नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी दीपांशु वासी सहजादपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 13 मई 26 को एंटी नारकोटिक्स सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, उप सहायक निरीक्षक रणधीर सिंह, संजीव, मुख्य सिपाही विक्रम, मंदीप व सिपाही हिमांशु की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी रोहित कुमार वासी नौशहरा जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश कारागार भेज दिया।
Post Views: 6
Like this:
Like Loading...