आग ने कुछ ही देर में फार्म हाउस के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया Green Farm House Fire
नई दिल्ली Green Farm House Fire : बाहरी उत्तरी जिले के अलीपुर इलाके में स्थित यादु ग्रीन फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। घटना नेशनल हाईवे-44 के पास स्थित फार्म हाउस के पास की है। दमकल विभाग के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जनभर से अधिक गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग तेजी से फैल रही थी, जिसके चलते फार्म हाउस के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग ने कुछ ही देर में फार्म हाउस के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर एंबुलेंस और राहत दल भी तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। फिलहाल राहत की बात यह है कि घटना में अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दमकल विभाग की टीम लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए है।
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
Also Read :Fruit Seller Missing फल विक्रेता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता