NEET Paper Leak Accused Arrested नीट परीक्षा लीक के आरोपी को सीबीआई हिरासत में भेजा

NEET Paper Leak Accused Arrested

नीट परीक्षा लीक मामले में आरोपी धनंजय लोखंडे को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया NEET Paper Leak Accused Arrested

नई दिल्ली NEET Paper Leak Accused Arrested :  राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट परीक्षा लीक मामले में आरोपी धनंजय लोखंडे को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है। विशेष जज अजय गुप्ता की अदालत ने सीबीआई की लोखंडे से पूछताछ के लिए हिरासत की मांग वाली अर्जी स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया। लोखंडे को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से गिरफ्तार किया गया था और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया। सीबीआई ने अदालत को बताया कि लोखंडे ने लीक हुआ प्रश्नपत्र सह-आरोपी शुभम को दिया था, जिसे उसने एक अन्य आरोपी मनीषा बाघमारे से प्राप्त किया था। हालांकि, लोखंडे के वकील ने अदालत में दावा किया कि उनके मुवक्किल को गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए गए और उनसे खाली कागज पर हस्ताक्षर करवाए गए। इससे पहले गुरुवार को अदालत ने इसी मामले में पांच अन्य आरोपियों नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल और गुरुग्राम के यश यादव को सात दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा था।

Also Read :Three People Arrested With Illegal Liquor टोल प्लाजा पर 200 पव्वे अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

Also Read :Shocking Fire Breaks Out in Marriage Palace 2026 : आगजनी में मैरिज पैलेस में लगी भीषण आग, दो वेटरों के खिलाफ मामला दर्ज

Also Read :Rakul Preet Singh Faces Social Media Trolling 2026: Shocking Emotional खुलासा, बोलीं- कलाकारों को शोर से दूर रहना चाहिए

 

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook

 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp