नई दिल्ली: Green Move in Delhi 2026 दिल्ली सरकार के मंत्री शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचत के आह्वान व ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के तहत साइकिल, ईवी कार और मेट्रो से अपने कार्यक्रमों और दफ्तर पहुंचें। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में आयोजित कार्यक्रम में साइकिल से पहुंचे। उन्होंने यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचत के आह्वान को ध्यान में रखते लिया। प्रवेश साहिब सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर हम सब अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव लाएं, तो देश का बहुत बड़ा ईंधन बचाया जा सकता है। सरकार की पहल तभी सफल होती है,
Green Move in Delhi 2026 दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ,आज दफ्तर जाने के लिए मेट्रो से सफर
नई दिल्ली: Green Move in Delhi 2026 जब हम भी उसमें भागीदार बनें। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज दफ्तर जाने के लिए मेट्रो से सफर किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘गर्व है कि मैं इस पहल का हिस्सा बना, क्योंकि यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि देश के प्रति मेरी जिम्मेदारी का भाव है। सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशहित में जो महत्वपूर्ण आह्वान किए हैं, वे चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों में भारत को और मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। ऐसे समय में हम सभी का कर्तव्य है कि अपने स्तर पर भी योगदान दें। छोटे-छोटे प्रयास ही मिलकर बड़े बदलाव की राह बनाते हैं। दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा आज ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने के लिए ईवी कार चलाकर दिल्ली सचिवालय पहुंचे।
Related Posts
- NEW Delhi big Deceased NDMC employees 2026 एनडीएमसी के दिवंगत कर्मचारियों के 109 परिजनों को मुख्यमंत्री ने सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
- Big Housing Survey in Corporation Area : शनिवार से 50 हजार कर्मचारी करेंगे सर्वे अभियान
- new delhi: No bail for constable accused of robbery 2026 लूट के आरोपी कांस्टेबल को जमानत नहीं
Green Move in Delhi 2026 कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर ,दिल्ली में मेट्रो मंडे
नई दिल्ली: Green Move in Delhi 2026 इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली में मेट्रो मंडे, दो वर्क फ्रॉम होम और न्यूनतम गाड़ियों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। सभी मंत्री और अधिकारी भी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे और अपने लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ऊर्जा संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन बचत और ऊर्जा के जिम्मेदार उपयोग अपील की गई, दिल्ली सरकार और दिल्ली वासी इसे पूरा करने के लिए संकल्पित हैं। कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्री और अधिकारी सरकारी संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, ईंधन की बचत और पर्यावरण हितैषी उपायों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। दिल्ली सरकार स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आधारित अभियान को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।
also reads:Shocking E-Rickshaw Shooting in North East Delhi 2026: चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से किया घायल
also reads:Exciting Maa-Behan Release Date 2026: टीजर के साथ ‘मां बहन’ की रिलीज तारीख का ऐलान
follow as:http://digitalsamaj.com
follow as:http://facebook.com
Related Posts
- NEW Delhi big Deceased NDMC employees 2026 एनडीएमसी के दिवंगत कर्मचारियों के 109 परिजनों को मुख्यमंत्री ने सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
- Big Housing Survey in Corporation Area : शनिवार से 50 हजार कर्मचारी करेंगे सर्वे अभियान
- new delhi: No bail for constable accused of robbery 2026 लूट के आरोपी कांस्टेबल को जमानत नहीं

