नई दिल्ली:E-Rickshaw Shooting in North East Delhi 2026 उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बहस के बाद दो व्यक्तियों ने एक ई-रिक्शा चालक को कथित रूप से गोली मार दी जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की पहचान 54 वर्षीय एहसान के तौर पर हुई है। उसने पुलिस को बताया कि दो व्यक्ति उसकी ई-रिक्शा में सवार हुए और जब उसने उनसे उतरने के लिए कहा तो वे बहस करने लगे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसे कथित रूप से गोली मार दी और भाग गए।
E-Rickshaw Shooting in North East Delhi 2026 ई-रिक्शा चालक को गोली मारने वाला एक आरोपी पकड़ा गया, दूसरे की तलाश जारी
हालांकि एक संदिग्ध को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि एहसान को शुरू में जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए गुरुतेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और फोरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया और सबूत इकट्ठे किए। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले की जांच जारी है।
Related Posts
also reads: Exciting Maa-Behan Release Date 2026: टीजर के साथ ‘मां बहन’ की रिलीज तारीख का ऐलान
also reads: Story 2026 चोर की एक गलती और कोतवाल के बेटे का दिमाग: जानिए कैसे खुली पोल The Clever Thief Story
follow as: http://digitalsamaj.com
follow as: http://facebook

