Exciting Maa-Behan Release Date 2026: टीजर के साथ ‘मां बहन’ की रिलीज तारीख का ऐलान

Maa-Behan Release Date 2026

मुंबई:Maa-Behan Release Date 2026 अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की बहुप्रतीक्षित डार्क कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी और अब दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। सुरेश इससे पहले विद्या बालन स्टारर ‘तुम्हारी सुलु’ के लिए सराहे जा चुके हैं। करीब 46 सेकंड के टीजर में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी एक लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश करती नजर आती हैं।

Maa-Behan Release Date 2026 माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी का दमदार अंदाज, 4 जून को नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

इस दौरान धर्णा दुर्गा भी उनकी मदद करती दिखाई देती हैं। फिल्म में तृप्ति और धर्णा, माधुरी की बेटियों के किरदार में हैं। टीजर में डार्क ह्यूमर, रहस्य और हल्की-फुल्की कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है। रवि किशन भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कहानी एक अनचाहे अपराध और उससे पैदा हुई मुश्किलों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। माधुरी दीक्षित का अलग अंदाज और तृप्ति डिमरी की दमदार मौजूदगी को काफी पसंद किया जा रहा है। ‘मां बहन’ 4 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

also reads:Super Benefits of Gourd Juice in Summer 2026 जानिए, गर्मी में लौकी का जूस पीने के फायदे और किसे इसे पीना चाहिए

also reads:Story 2026 चोर की एक गलती और कोतवाल के बेटे का दिमाग: जानिए कैसे खुली पोल The Clever Thief Story

also reads:Welcome to the Jungle 3 Teaser Release : अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, ‘तू मरता क्यों नहीं’ डायलॉग के साथ शुरू हुई जबरदस्त नोक-झोंक Akshay Kumar New Movie

 

follow as:http://digitalsamaj.com

follow as:http://facebook.com

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp