नई दिल्ली: Deceased NDMC employees 2026 अपने प्रियजन को खोने के दर्द के बीच जब रोजगार का सहारा मिला तो कई परिवारों की आंखें नम हो गईं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही परिषद के संविदा कर्मचारियों को स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने एनडीएमसी की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से आज 109 परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति के रूप में नई आशा मिली है। उन्होंने कहा कि यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि परिवारों के भविष्य को संबल देने वाला जीवनभर का सहारा है।
Deceased NDMC employees 2026 मुख्यमंत्री ने विशेष खुशी जताई कि नियुक्ति प्राप्त करने
मुख्यमंत्री ने विशेष खुशी जताई कि नियुक्ति प्राप्त करने वालों में लगभग 90 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी चयनित अभ्यर्थी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर विकसित भारत, विकसित दिल्ली के संकल्प को मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री ने एलएमएचएस योजना के तहत संविदा कर्मचारियों को मेडिकल हेल्थ कार्ड दिए जाने को भी बड़ी राहत बताते हुए कहा कि आज के समय में चिकित्सा खर्च परिवारों पर बड़ा आर्थिक बोझ बन जाता है। ऐसे में कैशलेस चिकित्सा सुविधा कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगी। प्रवेश साहिब सिंह ने कुछ वर्ष पूर्व एनडीएमसी द्वारा 4,400 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किए जाने की पहल का भी उल्लेख किया।
Related Posts
अनुकंपा नियुक्तियों पर सांसद का बयान
सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि अनुकंपा नियुक्तियों तथा संविदा कर्मचारियों को मेडिकल कार्ड सुविधा प्रदान करने की लंबे समय से लंबित मांगों पर एनडीएमसी परिषद ने पूर्ण संवेदनशीलता एवं सहानुभूति के साथ विचार कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने इसे केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि अत्यंत मानवीय पहल बताया।
also reads:Big Housing Survey in Corporation Area : शनिवार से 50 हजार कर्मचारी करेंगे सर्वे अभियान
also reads:DMRC Hydrogen Bus Service दिल्ली में डीएमआरसी की हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू
also reads:new delhi: No bail for constable accused of robbery 2026 लूट के आरोपी कांस्टेबल को जमानत नहीं
follow as:http://digitalsamaj.com
follow as:http://facebook.com

