खरखौदा। kharkhoda illegal liquor seized खरखौदा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से भरे एक कैंटर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अंग्रेजी बीयर व शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहतक बाईपास की तरफ से एक कैंटर में अवैध शराब भरकर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर कैंटर को रोककर तलाशी ली।
kharkhoda illegal liquor seized जांच के दौरान कैंटर में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। बरामद शराब में गॉडफादर बीयर की 395 पेटियां, जिनमें 9480 बोतलें शामिल हैं, इम्पीरियल ब्लू की 300 पेटियां तथा मैकडॉवेल्स नंबर-1 की 4800 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से दो युवकों को काबू किया, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम हिसार निवासी और नागौर (राजस्थान) निवासी बताए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्थान से शराब लाकर हरियाणा में अवैध रूप से सप्लाई करने की तैयारी में थे। खरखौदा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

