नई दिल्ली:Delhi Police arrested Nandu gang दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में रंगदारी के लिए बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के तीन शार्पशूटर्स और दो हथियार सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। स्पेशल सेल के अनुसार, गिरफ्तार शार्पशूटर्स की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी अभिषेक, साहिल और हर्षदीप उर्फ पोलू के रूप में हुई है,
जबकि हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपियों की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी करण उर्फ अंकुश और अमन के रूप में हुई है। दिल्ली में हथियार, गोला-बारूद और बाइक की व्यवस्था कैथल में मौजूद उसके सहयोगियों के जरिए की गई थी।
Related Posts
- New Delhi 2026: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने स्नैचर सोमवीर उर्फ सोमबीर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद Stolen bike and mobile recovered
- Rohtak PGI : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 14 साल के बच्चे ने किया अंगदान, दोनों किडनी, लीवर और आंखें डोनेट Rohtak PGI Organ Donation News Hindi
- New Delhi 2026: सभी राज्यों के सीएम नीट देने वाले छात्रों को फ्री बस यात्रा उपलब्ध कराएं : अरविंद केजरीवाल Provide free bus travel to students
दिल्ली में रंगदारी वसूलने की साजिश का खुलासा, कई गिरफ्तार Delhi Police arrested Nandu gang
नई दिल्ली:Delhi Police arrested Nandu gang पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के निर्देश पर दिल्ली के छावला इलाके में स्थित एक क्लिनिक पर फायरिंग कर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे। हालांकि क्लिनिक के आसपास अधिक भीड़ होने के कारण आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे सके और रेकी कर वापस लौट गए थे। स्पेशल सेल की उत्तरी रेंज की टीम ने 20 मार्च को इंस्पेक्टर अनुज नौटियाल और इंस्पेक्टर चंदन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उसके अन्य साथियों और हथियार सप्लायर्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में खुलासा हुआ है कि कपिल सांगवान उर्फ नंदू विदेश में बैठकर रंगदारी का नेटवर्क चला रहा था।
दिल्ली में बड़ी फायरिंग की साजिश नाकाम, नंदू गैंग से जुड़े आरोपी गिरफ्तार Delhi Police arrested Nandu gang
नई दिल्ली:Delhi Police arrested Nandu gang पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से राजधानी में होने वाली एक बड़ी फायरिंग की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हर्षदीप उर्फ पोलू सीधे तौर पर नंदू गैंग के संपर्क में था और उसी ने साहिल व अभिषेक को इस वारदात के लिए तैयार किया था। वहीं करण और अमन दिल्ली में हथियार पहुंचाने का काम कर रहे थे। स्पेशल सेल ने बताया कि कुछ आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। साहिल पर अमृतसर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है, जबकि हर्षदीप पर चोरी और अन्य अपराधों का केस दर्ज है।
करण के खिलाफ भी हरियाणा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क और रंगदारी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इस मामले में आगे जांच जारी है।
FOLLOW AS: http://DIGITAL SAMAJ.COM
FOLLOW AS: http://FACEBOOK .COM
FOLLOW AS: http://YOUTUBE .COM
Related Posts
- New Delhi 2026: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने स्नैचर सोमवीर उर्फ सोमबीर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद Stolen bike and mobile recovered
- Rohtak PGI : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 14 साल के बच्चे ने किया अंगदान, दोनों किडनी, लीवर और आंखें डोनेट Rohtak PGI Organ Donation News Hindi
- New Delhi 2026: सभी राज्यों के सीएम नीट देने वाले छात्रों को फ्री बस यात्रा उपलब्ध कराएं : अरविंद केजरीवाल Provide free bus travel to students

