नई दिल्ली: Stolen bike and mobile recovered दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय स्नैचर और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित अपराधी सोमवीर उर्फ सोमबीर (26) को गिरफ्तार किया है। त्रिलोकपुरी इलाके से आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। दरअसल, क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम को 20 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सोमवीर चोरी की मोटरसाइकिल पर त्रिलोकपुरी मार्केट के पास अपने साथियों से मिलने आने वाला है
और किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर केके शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई,
Related Posts
- नोट डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज लगाकर करते थे ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार Double money gang Jind
- Jind News 2026: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का गाड़ी में अपहरण, सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास
- Jind-Julana में रंजिश का घिनौना खेल: पुराना थाना के पास सनी को घेरकर किया लहूलुहान, सरेआम वीडियो बनाकर इंटरनेट पर फैलाई दहशत Jind julana youth beaten up video viral social media
चोरी की बाइक और मोबाइल फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार Stolen bike and mobile recovered
नई दिल्ली: Stolen bike and mobile recovered जिसमें एसआई मोहित यादव, एसआई अमित कुमार, एएसआई मोहम्मद तलीम, एएसआई श्याम सिंह, हेड कांस्टेबल महेश, सुनील, रविंदर, कांस्टेबल सुमित कुमार और महिला कांस्टेबल नीशू शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी संजय कुमार नागपाल की निगरानी में की गई। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोटरसाइकिल थाना वेलकम इलाके में दर्ज एफआईआर नंबर 023966/25 से चोरी की पाई गई।
वहीं, एक मोबाइल फोन ई-एनसीआर नंबर 1999999/24, क्राइम ब्रांच दिल्ली से चोरी का निकला, जबकि दूसरे मोबाइल की जांच जारी है। वर्तमान में वह सफाई कर्मचारी और ऑटो चालक का काम कर रहा था।
स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार Stolen bike and mobile recovered
नई दिल्ली: Stolen bike and mobile recovered पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी थाना कल्याणपुरी के दो मामलों में वांछित चल रहा था। इनमें स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। दोनों मामलों में अदालत द्वारा उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और फिलहाल त्रिलोकपुरी में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक सोमवीर मूल रूप से कल्याणपुरी का रहने वाला है और आर्थिक तंगी के कारण 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
वह अपने पिता के साथ सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता था। इसी दौरान वह इलाके के आदतन अपराधियों के संपर्क में आया और धीरे-धीरे लूट, स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदातों में शामिल हो गया।
FOLLOW AS: http://DIGITAL SAMAJ.COM
FOLLOW AS: http://FACEBOOK .COM
FOLLOW AS: http://YOUTUBE .COM
Related Posts
- नोट डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज लगाकर करते थे ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार Double money gang Jind
- Jind News 2026: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का गाड़ी में अपहरण, सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास
- Jind-Julana में रंजिश का घिनौना खेल: पुराना थाना के पास सनी को घेरकर किया लहूलुहान, सरेआम वीडियो बनाकर इंटरनेट पर फैलाई दहशत Jind julana youth beaten up video viral social media

