जींद। jind villagers Jam road power cut गांव धड़ौली के ग्रामीणों ने शनिवार को बिजली समस्या से परेशान होकर जींद-सफीदों मार्ग पर पिल्लूखेड़ा पावर हाउस के सामने जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा बिजली निगम के जेई मौके पर पहुंच गए और चार दिन मे समस्या का समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग दो घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों तथा वाहन चालको को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम लगाए ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले चार दिनों से बिजली नही है। जिसके बारे बिजली निगम अधिकारियो को कई बार शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके विभाग ने कोई कदम नही उठाया। चार दिन पहले आंधी से पोल टेढ़े हुए थे। सीधा करने पर तार पेड़ों का छू रहे हंै। बिजली लाइन बार बार ट्रिप हो रही है। जिससे करेंट आने का खतरा भी बना हुआ है। गांव में लगे ट्रासंफार्मर में भी करेंट आ रहा है। बिजली आती है तो वह डिम होती है। जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धड़ौली की बिजली चार दिन से गुल रहने से परेशान थे ग्रामीण jind villagers Jam road power cut
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
बिजली न होने के कारण पीने के पानी, चारा काटने में दिक्कत हो रही है। गर्मी का मौसम है। दिन तो किसी तरह कट जाता है लेकिन रात को बेहाल हो जाते हैं। जाम लगने की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बिजली निगम अधिकारियों को मौके पर बुला समस्या के समाधान की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार बिजली निगम के जेई सुशील मौके पर पहुंचे और बिजली निगम कार्यकारी अभियंता से बात करवा ग्रामीणों को शांत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि चार दिन में समस्या का समधान कर दिया जाएगा। जिस पर ग्रामीण जाम खोलने को राजी हो गए। लगभग दो घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों तथा वाहन चालको को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीण सड़क पर आ गए थे। बिजली निगम अधिकारियों को मौके पर बुला कर समस्या का सामधान करवा दिया गया। जिसके बाद ग्रामीण वापस चले गए।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

