नई दिल्ली: vinesh phogat vs meenakshi goyat एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में तमाम विवादों और कानूनी लड़ाई के बाद मैट पर लौटीं ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट का सफर सेमीफाइनल में आकर थम गया। महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में हरियाणा की उभरती पहलवान मीनाक्षी गोयत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विनेश को 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रहीं विनेश फोगाट ने ट्रायल्स की शुरुआत दमदार अंदाज में की थी। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में ज्योति को 7-1 से हराया और इसके बाद बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में युवा पहलवान निशु को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के सामने उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।
दोनों पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर vinesh phogat vs meenakshi goyat
Asian Games Trials 2026 मुकाबले के दौरान दोनों पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मीनाक्षी ने बेहतर तकनीक और आक्रामकता का प्रदर्शन करते हुए 6-4 से जीत दर्ज कर ली। इस हार के साथ ही विनेश फोगाट की एशियाई खेलों में जगह बनाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा और उनका ट्रायल अभियान समाप्त हो गया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विनेश को युवा पहलवान निशु से कड़ी टक्कर मिली थी। निशु ने शुरुआती दौर में 5-0 की बढ़त बनाकर अनुभवी विनेश को दबाव में ला दिया था। एक समय ऐसा लग रहा था कि मुकाबला पूरी तरह निशु के पक्ष में चला जाएगा, लेकिन अपने अनुभव और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए विनेश ने दूसरे पीरियड में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने लगातार अंक जुटाते हुए मुकाबले का रुख पलटा और सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। ट्रायल्स के दौरान तकनीकी खामियों और स्क्रीन संबंधी दिक्कतों के कारण मुकाबलों में रुकावट भी आई, जिसका असर खिलाड़ियों की लय पर पड़ा। इसके बावजूद विनेश ने जुझारूपन दिखाया, लेकिन लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी कुश्ती से दूर रहने का असर उनकी फिटनेस और सहनशक्ति पर दिखाई दिया।
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Vinesh Phogat Asian Games Trials: विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 का सपना टूटा, ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से हारीं
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut
मीनाक्षी गोयत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी vinesh phogat vs meenakshi goyat
Asian Games Trials 2026 दूसरी ओर, मीनाक्षी गोयत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। हाल ही में उन्होंने सीनियर एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था और अब एशियन गेम्स ट्रायल्स में विनेश जैसी दिग्गज पहलवान को हराकर उन्होंने अपने बढ़ते कद को एक बार फिर साबित कर दिया है। खेल विशेषज्ञ राजनारायण पंघाल के अनुसार यह मुकाबला केवल एक जीत-हार की कहानी नहीं रहा, बल्कि भारतीय महिला कुश्ती में नई पीढ़ी के उभार और अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी के संघर्ष का भी प्रतीक बन गया। मीनाक्षी की जीत ने जहां उन्हें एशियाई खेलों की दौड़ में मजबूत दावेदार बना दिया, वहीं विनेश फोगाट के लिए यह हार एक कठिन लेकिन महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई है।
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Vinesh Phogat Asian Games Trials: विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 का सपना टूटा, ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से हारीं
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut

