Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

NH-152D Land Acquisition Case

राजौंद:  Rajond Cleanliness Drive Hungama राजौंद में पुराने थाने के पास नगरपालिका प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के दौरान भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 2 और 4 के मध्य आयोजित इस सरकारी कार्यक्रम में बाधा डालने और पार्षदों के साथ बदतमीजी करने के आरोप में एक स्थानीय यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। पार्षदों और शहर के गणमान्य लोगों ने थाना प्रबंधक को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है।

Rajond क्या है पूरा मामला:

शिकायत पत्र के अनुसार, दिनांक 4 जून, 2026 को उपायुक्त कैथल एवं हरियाणा सरकार के आदेशानुसार राजौंद के पुराने थाने के पास स्वच्छता अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा था। इस अभियान में वार्ड नंबर 2 के पार्षद प्रतिनिधि सोनू राणा, वार्ड 4 के पार्षद जोनी राणा समेत अन्य कई वार्डों के पार्षद व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान यूट्यूबर रवि चावला ने मौके पर आकर जोश में आकर सरकारी कार्य को रोकने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगो को सरकार व प्रशासन के विरुद्ध भड़काने का प्रयास किया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उसने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सोनू राणा और पार्षद जोनी राणा के साथ कथित तौर पर बदतमीजी की और उन्हें धमकी भी दी।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि मौके पर केवल स्वच्छता अभियान का काम चल रहा था, लेकिन यूट्यूबर रवि चावला ने आम जनता को यह कहकर भड़काने की कोशिश की कि “यहाँ पर पीला पंजा (बुलडोजर) चल रहा है।” पार्षदों का कहना है कि इन भड़काऊ शब्दों के कारण क्षेत्र में अशांति और हिंसा भड़कने का अंदेशा बना हुआ था। शिकायत दर्ज कराने वाले पार्षदों व गणमान्य लोगों राजौंद नगरपालिका के कई पार्षदों और प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर कर कार्रवाई की मांग की है, जिन में नपा चैयरपर्सन बबिता, जोनी राणा – एम.सी. (पार्षद) वार्ड नंबर 4,
जोनी – एम.सी. (पार्षद) वार्ड नंबर 2,
हरकिरण कौर –महिला पार्षद, वार्ड नंबर 12,
कर्मवती – महिला पार्षद, वार्ड नंबर 7, विजेंद्र सिंह – पार्षद, वार्ड नंबर 6, संजय राणा – एम.सी. (पार्षद), वार्ड नंबर 9,
सोनू राणा – प्रतिनिधि, वार्ड नंबर 2, प्रदीप कुमार, विजय, कपिल, पवन शर्मा (मंडल महामंत्री, राजौंद)
पार्षदों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, शांति भंग करने की कोशिश और जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए रवि चावला के खिलाफ तुरंत उचित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए।

थाना प्रभारी राजौंद इंस्पेक्टर रामनिवास शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई हुई है मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp