IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक

IND vs AFG 1st Test

नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच (IND vs AFG 1st Test) के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। कप्तान शुबमन गिल और ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने स्टंप्स तक 85 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए। दिन का खेल समाप्त होने तक गिल 103 और पंत 50 रन बनाकर नाबाद लौटे।

जायसवाल और राहुल ने दिलाई मजबूत शुरुआत (IND vs AFG 1st Test)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जैस्वाल और केऐल राहुल ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन राहुल ने पारी को संभाले रखा और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli Injury Update: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

राहुल और सुदर्शन की शानदार साझेदारी

जायसवाल के आउट होने के बाद राहुल और साईं सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 165 गेंदों में 100 रन बनाए। यह उनके टेस्ट (IND vs AFG 1st Test) करियर का 12वां शतक रहा। वहीं सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। सुदर्शन के आउट होने के बाद राहुल भी शतक पूरा करने के तुरंत बाद पवेलियन लौट गए, लेकिन तब तक भारत मजबूत स्थिति में पहुंच चुका था।

कप्तान गिल ने खेली शतकीय पारी

इसके बाद कप्तान शुभमन गिल (IND vs AFG 1st Test) ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार शतक जड़ा। गिल ने 143 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां शतक है। कप्तान के रूप में भी गिल ने शानदार परिपक्वता दिखाई और अफगान गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

पंत का आक्रामक अंदाज जारी

दूसरे छोर पर ऋषभ पंत ने अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे। यह पंत के टेस्ट (IND vs AFG 1st Test) करियर का 19वां अर्धशतक है। गिल और पंत ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 121 रनों की साझेदारी कर भारत को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

अफगान गेंदबाज रहे बेअसर

अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो विकेट हासिल किए, जबकि जियार रहमान को एक सफलता मिली। बाकी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर कोई खास दबाव नहीं बना सके।

दूसरे दिन 500 रन के पार पहुंचने की नजर

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत के सात विकेट शेष हैं। ऐसे में टीम इंडिया (IND vs AFG 1st Test) की नजर दूसरे दिन बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होगी। गिल और पंत क्रीज पर मौजूद हैं और भारत 500 रन के आंकड़े की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। दूसरी तरफ अफगानिस्तान को मैच में वापसी के लिए शुरुआती सत्र में जल्दी विकेट निकालने होंगे।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp