पानीपत। Panipat pregnant woman knife viral video शहर के रमेश नगर में घर में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब आरोपी की इस करतूत का विरोध करने के लिए गली की महिलाएं एकजुट हुईं, तो आरोपी ने हाथ में चाकू और डंडा लहराते हुए अड़ियल रुख अपनाया और चुनौती देते हुए कहा— “वैरी गुड, और बनाओ वीडियो”।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 11 जुलाई की दोपहर की है जब आरोपी गौरव कुमार घर में घुस आया और अकेले होने का फायदा उठाकर अश्लील हरकतें कीं। बच्चों के आने पर आरोपी ने उन्हें भी चाकू से डराया। घटनास्थल पर एकत्रित महिलाओं ने जब आरोपी के घर पहुंचकर विरोध किया, तो उसने चाकू लहराते हुए बदतमीजी की। इस दौरान आरोपी ने बेशर्मी से कहा, “वैरी गुड, और बनाओ वीडियो”। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Also Read: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case

