सफीदों की महिला का रोहतक में एक साल तक हुआ यौन शोषण safidon rohtak sexual assault case

Panipat-sexual-abuse-case

जींद। safidon rohtak sexual assault case शहर थाना सफीदों क्षेत्र की एक महिला के साथ रोहतक में एक साल तक तीन लोगों द्वारा यौन शोषण करने पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ यौन शोषण करने धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर रोहतक पुलिस को भेज दी है। शहर थाना सफीदों इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में वह माता दरवाजा रोहतक के पास रहती थी। एक जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक माता दरवाजा निवासी हरजीत, संदीप तथा मुरली ने उसका यौन शोषण किया। जब भी वह विरोध करती तो आरोपित उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते। उसके यौन शोषण का सिलसिला एक साल तक जारी रहा।

पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज safidon rohtak sexual assault case

safidon rohtak sexual assault case

आरोपितों से परेशान हो कर वह अपने घर लौट आई। आरोपित ने फिर भी उसे परेशान करना जारी रखा हुआ है। शहर थाना सफीदों पुलिस ने महिला की शिकायत आरोपित हरजीत, संदीप तथा मुरली के खिलाफ यौन शोषण करने, धमकी देने समेत धाराओ के तहत मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर रोहतक पुलिस को भेज दी है। शहर थाना सफीदों प्रभारी राजकुमार ने बताया कि महिला ने रोहतक के तीन लोगों के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। घटना स्थल रोहतक का है। जिस पर जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक पुलिस को भेज दी है।

Also Read: मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp