Body of Security Guard: मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मैरासोफीपुर स्थित एक निजी स्कूल में पांच फुट गहरी पानी की टंकी से एक सुरक्षा गार्ड का शव मिला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, चंद्रा शंकर पब्लिक स्कूल में कार्यरत शैलेश शर्मा (26) का शव रविवार को टंकी से अर्धनग्न अवस्था में मिला।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
स्कूल प्रबंधक सचिंद्र कुमार यादव ने कहा Body of Security Guard
स्कूल प्रबंधक सचिंद्र कुमार यादव ने कहा, ‘शर्मा ने 22 तारीख को छुट्टी ली थी, पैसे मांगे थे, जो मैंने उसे दे दिए। उसके बाद वह घर चला गया, मुझे नहीं पता कि वह स्कूल कैसे आया।’
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार ने बताया, ‘स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी और प्रबंधन से पूछताछ की जाएगी। जांच जारी है।’
शैलेश शर्मा के पिता का कहना है Body of Security Guard
शैलेश शर्मा के पिता दामोदर शर्मा का कहना है कि उनका बेटा शनिवार शाम छह बजे घर से निकला था और इसके बाद उसकी लाश स्कूल की टंकी में होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि शैलेश को जुए की लत थी और अक्सर पैसों की तंगी रहती थी।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।