Attempt to Climb Parliament: दिल्ली में संसद भवन परिसर की दीवार पर चढ़ने की कोशिश के आरोप में पकड़े गए भदोही निवासी रामशंकर बिंद (Ramshankar Bind) (20) को छोड़ दिया गया है।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद कथित तौर पर हिंदी तक नहीं पढ़ पाने वाले रामशंकर को दिल्ली पुलिस ने रविवार को उसके परिवार को सौंप दिया।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
उमेश कुमार ने बताया Attempt to Climb Parliament
रामशंकर बिंद (Ramshankar Bind) के बड़े भाई उमेश कुमार ने बताया कि वह हिंदी नहीं पढ़ सकता और सूरत से घर लौटते समय शायद गलती से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में चढ़ गया होगा। उन्होंने कहा, ‘रामशंकर की पत्नी मंजू ने हाल में एक बेटी को जन्म दिया और वह उससे मिलने के लिए भदोही स्थित गांव लौट रहा था।’
अज्ञात खतरे से बचने के लिए कोशिश
उमेश ने आशंका जताई कि उसके भाई ने किसी अज्ञात खतरे से बचने के लिए संसद भवन में घुसने की कोशिश की होगी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने शुक्रवार सुबह उसे पकड़ा था जिसके बाद, दिल्ली पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ की।
आपत्तिजनक या संदिग्ध सबूत नहीं मिला Attempt to Climb Parliament
परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि अधिकारियों को उसके खिलाफ कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध सबूत नहीं मिला और बाद में उसे उसके पिता शिव कुमार बिंद को सौंप दिया गया। वह अब सूर्यभानपुर गांव में अपने घर लौट आया है।