Youth Murdered in Karnal करनाल सौंकड़ा में बदमाशों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या

kaithal wife murder,Kaithal murder case, Haryana crime news, wife murder, husband arrested, domestic violence, Kaithal police, murder in Kaithal, breaking news Haryana, कैथल हत्या मामला, पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार, घरेलू हिंसा, हरियाणा क्राइम न्यूज़, महिला हत्या केस,Husband wife friend -Murder,Karnal Mundigarh Violence

Youth Murdered in Karnal: करनाल के गांव सौंकड़ा में एक युवक को कुछ युवकों ने मिलकर पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। परिवार वालों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात कुछ युवकों ने सीतामाई निवासी 21 वर्षीय युवक रोहित की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपितों ने उस पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला बोला। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में रोहित को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश के बावजूद मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से सीतामाई गांव का रहने वाला था रोहित

जानकारी के मुताबिक मृतक रोहित मूल रूप से सीतामाई गांव का रहने वाला था और इन दिनों अपनी मौसी के घर गांव सौंकडा आया हुआ था। स्वजन का कहना है कि गांव के ही युवक इमरान ने उसे फोन कर बुलाया था। उसी दौरान वहां मौजूद युवकों से झगड़ा हुआ और देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया। रोहित के भाई प्रिंस ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो इमरान और उसके साथी नशे की हालत में थे। उन्होंने आते ही रोहित पर बेरहमी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर प्रिंस के साथ भी मारपीट हुई। गंभीर रूप से घायल रोहित वहीं गिर पड़ा। आरोपी वारदात के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रोहित की शादी को अभी महज़ एक साल ही हुआ था। उसकी दर्दनाक मौत से परिवार और रिश्तेदारों में मातम छा गया है। स्वजन ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने सोची-समझी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है और पुलिस को जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। तरावड़ी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

Also Read: Negligence of DPO Seema Prasad डीपीओ सीमा प्रसाद की लापरवाही पर हरियाणा सेवा आयोग की सख्ती, 15 हजार रुपये की वसूली का आदेश

Also Read: Heavy Rain in Delhi NCR: यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा, खेतों और घरों में घुसा पानी

Also Read: Targeted the Visit of Japan-China: प्रधानमंत्री की जापान, चीन की यात्रा पर कांग्रेस ने साधा निशाना

Also Read: Buying US Crude Oil: भारत ने बढ़ा दी अमेरिकी कच्चे तेल की खरीद, पर वजह डोनाल्ड ट्रंप का दबाव नहीं कुछ और

Follow Us Facebook

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp