- सहकारिता मंत्री श्री अरविन्द शर्मा बतौर मुख्य अतिथि गुरुग्राम में आयोजित प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में कर रहे थे संबोधित
Players Win 60 Percent of Medal: हरियाणा के सहकारिता मंत्री Dr. Arvind Sharma ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जिसकी बदौलत आज 2 फीसदी आबादी वाला प्रदेश 60 फीसदी मैडल लाने वाले खिलाड़ी तैयार कर रहा है। Chief Minister Naib Singh Saini के नेतृत्व में आज हरियाणा अपने खिलाड़ियों को भरपूर मान-सम्मान देते हुए अन्य राज्यों के सामने अपनी खेल नीति को उदाहरण के तौर पर पेश कर रहा है।
खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन Players Win 60 Percent of Medal
Dr. Arvind Sharma आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गुरुग्राम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वल कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया व करोड़ों खिलाड़ियों की प्रेरणा स्त्रोत मेजर ध्यानचंद को याद किया। Dr. Arvind Sharma ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, आत्मविश्वास व टीम भावना सिखाते हैं।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
मैदान में बहाया गया पसीना हमें जीवन की चुनौतियों को जीतने का साहस देता है। Dr. Arvind Sharma ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी दौड़ता है, कूदता है या खो-खो जैसे पारंपरिक खेल खेलता है, तब वह केवल जीत के लिए नहीं खेलता, बल्कि अपने व्यक्तित्व को निखारता है और अपने राष्ट्र की प्रतिष्ठा बढ़ाता है।
16 हजार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पुरस्कार Players Win 60 Percent of Medal
Dr. Arvind Sharma ने कहा कि भाजपा सरकार के बीते 10 साल के कार्यकाल में 16 हजार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 641 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार के तौर पर वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 231 खिलाड़ियों को नौकरी ऑफर की गई, जिसमें से 203 खिलाड़ियों ने नौकरी स्वीकार की।
Dr. Arvind Sharma ने कहा कि हरियाणा देश के खिलाड़ियों को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर 6 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपए व कांस्य पदक जीतने पर अढ़ाई करोड़ रुपए देते हुए अन्य राज्यों के सामने उदाहरण पेश किया है। इस अवसर पर एबीपीवी के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कस्वां, स्कूल निदेशक भागीरथ राघव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

