गोरखपुर। (Wife Murder) गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के बाद भीड़ भरे बाजार में सरेआम अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
तलाक के मामले को लेकर हुई तीखी बहस Wife Murder
Wife Murder: पुलिस सूत्रों के मुताबिक विश्वकर्मा चौहान नामक व्यक्ति का अपनी पत्नी ममता (35) से तलाक को लेकर विवाद था और बुधवार शाम शाहपुर के एक भीड़ भरे बाजार में उसने तलाक के मामले को लेकर हुई तीखी बहस के बाद अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद भागा नहीं। बाद में उसने पुलिस को बताया कि उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- New Delhi 2026: सीबीआई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार-षड्यंत्र के आरोप तय Corruption on CBI officers
पिस्टल निकाली और ममता को दो गोलियां मार दीं Wife Murder

Wife Murder: पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे ममता काम से लौटते समय शाहपुर इलाके में एक फोटो स्टूडियो में रुकी थी। इसी बीच पीछा कर रहे उसके पति विश्वकर्मा से उसका सामना हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों के बीच बहस हुई और आपसी धक्का-मुक्की के बाद विश्वकर्मा ने पिस्टल निकाली और ममता को दो गोलियां मार दीं। एक गोली उसके सीने में और दूसरी हाथ में लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद विश्वकर्मा मौके पर ही खड़ा रहा Wife Murder
Wife Murder: सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद विश्वकर्मा मौके पर ही खड़ा रहा। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने कहा कि उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है। उसने ममता का कई दिनों तक पीछा करने और हत्या की योजना बनाने की बात कुबूल की।
13 साल की बेटी के साथ पति से अलग रहती थी Wife Murder
Wife Murder: सूत्रों के अनुसार एक निजी कम्पनी में काम करने वाली ममता अपनी 13 साल की बेटी के साथ पति से अलग रहती थी। उसका पति विश्वकर्मा चौहान जल्दी तलाक के लिए दबाव बना रहा था। ममता ने कथित तौर पर तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले बेटी के भरण-पोषण और खेती की जमीन के हस्तांतरण की मांग की थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया, ”दंपति के तलाक की कार्यवाही चल रही थी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या सम्पत्ति के विवाद के कारण हुई।”
Also Read: Uttarakhand News: बरसाती नाले में डूबने से वन दरोगा की मृत्यु, बारिश से अनेक सड़कें अवरूद्ध
Also Read: Trump Threat his Russian Counterpart: अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने रूसी समकक्ष को दी परोक्ष धमकी
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- New Delhi 2026: सीबीआई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार-षड्यंत्र के आरोप तय Corruption on CBI officers

