G20 Summit in Miami: US President Donald Trump ने कहा है कि अगर Russian President Vladimir Putin और Chinese President Xi Jinping चाहें, तो वह 2026 में मियामी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में उनका स्वागत करेंगे।
जी20 शिखर सम्मेलन में देखना चाहेंगे G20 Summit in Miami
शुक्रवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए US President Donald Trump ने कहा कि वे 2026 में मियामी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में Russian President Vladimir Putin और Chinese President Xi Jinping को देखना चाहेंगे। US President Donald Trump ने कहा कि यह एक रोचक सवाल है। मैं चाहूंगा कि वे आएं, अगर वे चाहते हैं। वे पर्यवेक्षक के रूप में आ सकते हैं। मुझे नहीं पता कि वे पर्यवेक्षक बनना चाहेंगे। US President Donald Trump ने कहा कि अगले साल अमेरिका अपनी 250वीं वर्षगांठ मनाएगा और लगभग 20 साल बाद पहली बार जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह सम्मेलन फ्लोरिडा के डोरल गोल्फ रिसॉर्ट में होगा, जो US President Donald Trump की संपत्ति है। पहले कार्यकाल में US President Donald Trump ने 2020 के जी7 शिखर सम्मेलन को भी उसी जगह आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे
US President Donald Trump ने पहले घोषणा की थी कि वह 2026 में मियामी के अपने डोरल गोल्फ क्लब में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। लेकिन, आलोचकों ने उन पर अपने राष्ट्रपति पद से निजी लाभ कमाने की कोशिश का आरोप लगाया। इसके बाद US President Donald Trump ने शुक्रवार को कहा कि इसमें कोई पैसा नहीं है। हम चाहते हैं कि यह अच्छा हो। रूस और चीन दोनों जी20 के सदस्य हैं। हालांकि, 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद, Russian President Vladimir Putin ने 2023 में नई दिल्ली और 2024 में रियो डी जनेरियो में हुए जी20 सम्मेलनों में हिस्सा नहीं लिया और इसके बजाए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को भेजा।
डोलर गोल्फ क्लब में करने का उनका प्लान G20 Summit in Miami
US President Donald Trump ने शुक्रवार को पहले ही घोषणा की थी कि 2026 में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के सम्मेलन की मेजबानी अपने मियामी स्थित डोलर गोल्फ क्लब में करने का उनका प्लान है। Chinese President Xi Jinping ने पिछले साल ब्राजील में हुए सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इस साल का जी20 शिखर सम्मेलन 22 से 23 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होने वाला है। US President Donald Trump ने यह भी पुष्टि की है कि वे दक्षिण अफ्रीका में विश्व नेताओं की बैठक में शामिल नहीं होंगे।उनकी जगह उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस इस बैठक में शामिल होंगे।
बहुत अच्छे वाइस प्रेसिडेंट हैं
US President Donald Trump ने कहा, “मैं इस साल नहीं जा रहा, यह दक्षिण अफ्रीका में है। मैं नहीं जाऊंगा, जेडी जाएंगे। वे बहुत अच्छे वाइस प्रेसिडेंट हैं और उन्हें वहां जाने का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन मैं वहां नहीं जाऊंगा।” इस साल की शुरुआत में, US President Donald Trump ने दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली सहायता रोक दी थी, क्योंकि उनका आरोप था कि वहां श्वेत किसानों के साथ भेदभाव हो रहा है।
फिर से बसाने में मदद करेगा G20 Summit in Miami
उसी आदेश में US President Donald Trump ने कहा कि अमेरिका, अफ्रीकी शरणार्थियों को फिर से बसाने में मदद करेगा। ये वो शरणार्थी हैं जो सरकार की नस्लीय नीतियों और उनकी संपत्ति पर कब्जा करने के कारण वहां से भाग रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी जोहान्सबर्ग में होने वाली जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में न जाने का फैसला किया और कहा कि दक्षिण अफ्रीका बहुत गलत काम कर रहा है।
Also Read: Balma Bada Nadan 2 निरहुआ और पुष्पा वर्मा स्टारर फिल्म”बलमा बड़ा नादान 2″ 19 सितंबर होगी रिलीज
Also Read: परम सुंदरी के सेट से अनदेखे पलों को साझा किया Janhvi Kapoor ने
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

