Jind News प्राइवेट स्कूल परिसर में ग्यारहवीं के छात्र ने सहपाठी पर किए चाकू से वार

Ankit Bhadoo Murder Case Sirsa

जींद। Jind News गांव संडील स्थित निजी स्कूल में सोमवार को एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्र को उपचार के लिए कैथल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल छात्र को कैथल के निजी अस्पताल में करवाया गया भर्ती Jind News

गांव संडील के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को 11 वीं में पढऩे वाले हितेश पर सहपाठी गांव मांडी कलां निवासी आयुष ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दो चाकू हितेश के पेट में तथा एक चाकू कोहनी में जा लगा। जिसमें हितेश खून से लथपथ होकर गिर गया। अन्य सहपाठियों द्वारा शोर मचाए जाने पर स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंच गया और घायल हितेश को नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया।

सहपाठी ने दिया वारदात को अंजाम, कुछ दिन पहले हुई थी आपस में कहासुनी Jind News

जहां पर चिकित्सकों ने हितेश की गंभीर हालात देख पीजीआई चडीगढ़ रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे कैथल के निजी अस्पताल ले गए। स्कूल संचालक सुखबीर के अनुसार दोनों बच्चों में आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी के चलते यह विवाद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read: Param Sundari दसवें दिन ‘परम सुंदरी’ के कलेक्शन में मामूली उछाल, जानें कितना रहा अब तक का कलेक्शन?

Also Read: Reem Shaikh in a black outfit ‘आज मेरा जन्मदिन है’, ब्लैकआउटफिट में रीम शेख ने शेयर की तस्वीरें

Also Read: बाढ पीडितों की मदद के लिए Randeep Hooda ने बढाया हाथ

Also Read: Actress Mouni Roy ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन, काठमांडू की फोटो कीं शेयर

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp