Imprisonment for Murder: ऑस्ट्रेलिया में रिश्तेदारों को जहरीला मशरूम खिलाकर मारने की दोषी महिला को आजीवन कारावास

NH-152D Land Acquisition Case

Imprisonment for Murder: ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने सोमवार को तिहरे हत्याकांड के एक मामले में एरिन पैटरसन (Erin Patterson) को उससे अलग रह रहे पति के चार रिश्तेदारों को जहरीले मशरूम खिलाकर जान से मारने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनायी, जिसमें कम से कम 33 साल तक पैरोल की कोई संभावना नहीं होगी।

पैटरसन ने ‘‘विश्वासघात’’ किया Imprisonment for Murder

न्यायाधीश क्रिस्टोफर बील ने विक्टोरिया राज्य के उच्चतम न्यायालय में कहा कि Erin Patterson ने ‘‘विश्वासघात’’ किया था। Erin Patterson को जुलाई में डॉन और गेल पैटरसन तथा गेल की बहन हीदर विल्किंसन की हत्या और हीदर के पति इयान विल्किंसन की हत्या का प्रयास करने का दोषी ठहराया गया था।

जहरीले मशरूम मिलाकर भोजन परोसा Imprisonment for Murder

यह घटना जुलाई 2023 की है जब Erin Patterson ने अपने घर पर भोज में जहरीले मशरूम मिलाकर भोजन परोसा था। इस भोज में उसके ससुराल के लोग शामिल हुए थे लेकिन उसका पति साइमन Patterson शामिल नहीं हुआ था। न्यायाधीश बील ने कहा, ‘‘आपके (Erin Patterson ) शिकार आपके रिश्तेदार थे, जिन्होंने वर्षों तक आपको और आपके बच्चों को सहारा दिया था। आपने न केवल तीन लोगों की जान ली, बल्कि इयान विल्किंसन के स्वास्थ्य को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया और अपने ही बच्चों को उनके दादा-दादी के प्यार से वंचित कर दिया।’’

आजीवन कारावास ही उचित दंड Imprisonment for Murder

अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों ने सहमति जताई थी कि आजीवन कारावास ही उचित दंड है। हालांकि, बचाव पक्ष चाहता था कि Erin Patterson को 30 साल बाद पैरोल का अवसर मिले, जबकि अभियोजन ने कहा कि उसे कभी भी अदालत की दया नहीं मिलनी चाहिए। अदालत ने माना कि Erin Patterson का इरादा अपने पति को भी मारने का था लेकिन वह भोज में शामिल नहीं हुआ। Erin Patterson ने अपने रिश्तेदारों को इस झूठे बहाने से भोज पर आमंत्रित किया कि उसे कैंसर हो गया है। हालांकि, Erin Patterson अब भी दावा करती है कि उसने मशरूम गलती से इस्तेमाल किए।

Also Read: Param Sundari दसवें दिन ‘परम सुंदरी’ के कलेक्शन में मामूली उछाल, जानें कितना रहा अब तक का कलेक्शन?

Also Read: Reem Shaikh in a black outfit ‘आज मेरा जन्मदिन है’, ब्लैकआउटफिट में रीम शेख ने शेयर की तस्वीरें

Also Read: बाढ पीडितों की मदद के लिए Randeep Hooda ने बढाया हाथ

Also Read: Actress Mouni Roy ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन, काठमांडू की फोटो कीं शेयर

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp