नई दिल्ली: Varun Dhawan आज देशभर में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी मनाई जा रही है और कल नवमी का पूजन होगा। महाअष्टमी को घर में सुख-समृद्धि के लिए आठ कन्याओं का पूजन किया जाता है। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने घर में महाअष्टमी का पूजन किया है, लेकिन फैंस ने उसमें भी कमी निकाल दी। मंगलवार को साधारण जनमानस से लेकर या कई बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस ने महाष्टमी की पूजा की।
एक्टर Varun Dhawan ने सोशल मीडिया पोस्ट अपडेट किया
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
View this post on Instagram
Varun Dhawan एक्टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पोस्ट अपडेट किया है, जिसमें वह छोटी-छोटी कन्याओं से घिरे बैठे हैं। सभी बच्चियां स्कूल ड्रेस में दिख रही हैं और वरुण कैजुअल कपड़ों में बच्चियों के साथ ही खाना खा रहे हैं। दूसरी फोटो में एक्टर ने महाअष्टमी के भोग की थाली भी शेयर की है, जिसमें हलवा, सब्जी, खीर और पूड़ी है। वरुण ने कैप्शन में लिखा, “दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं।” एक्टर के पोस्ट पर फैंस मां के जयकारे लगा रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स को एक्टर का कन्या पूजन करने का तरीका पसंद नहीं आया।
यूजर्स का कहना है कि Varun Dhawan खुद तो स्टील की थाली में खाना खा रहे हैं
Varun Dhawan यूजर्स का कहना है कि एक्टर खुद तो स्टील की थाली में खाना खा रहे हैं, लेकिन बच्चियों को प्लास्टिक की प्लेट में खाना दिया है। एक यूजर ने लिखा, “सर, आप खुद स्टील की प्लेट में खाना खा रहे हैं और अपने बच्चों को प्लास्टिक की थाली में खाना खिला रहे हैं, यह बिल्कुल गलत है।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बच्चों की थाली अलग है??? पेपर वाली थाली..ये तो गलत बात है।” यूजर्स ने एक्टर की चटकी हुई प्लेट भी नोटिस कर ली। उनका कहना है कि आपके घर में भी, हमारे घर की तरह, चटके हुए बर्तन यूज होते हैं।” वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में एक्टर के अलावा जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी हैं।
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

