Indian Army Operation Rahat: भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन राहत’ जारी, जरूरतमंदों तक पहुंचाई मदद

flood due to heavy rain

Indian Army Operation Rahat: पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पंजाब के कई जिलों के गांवों में बाढ़ का कहर है। इस संकट में भारतीय सेना ‘ऑपरेशन राहत’ के तहत रेस्क्यू अभियान चला रही है, जिसके जरिए जरूरतमंदों तक खाना, पानी और अन्य जरूरी मदद पहुंचाई जा रही है।

राहत अभियान के बारे में जानकारी Indian Army Operation Rahat

भारतीय सेना के वज्र कॉर्प्स ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे राहत अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बचाव अभियान से संबंधित कुछ फोटो शेयर किए। उन्होंने एक्स पर लिखा, “‘ऑपरेशन राहत’। पंजाब में बाढ़, घर उजड़े, जिंदगियां बिखरीं। निराशा के बीच भारतीय सेना गांव वालों के साथ खड़ी है। परिवारों को बचाते हुए, बुजुर्गों का सहारा बनते हुए, बच्चों को सुरक्षित उठाते हुए, भोजन, पानी और उम्मीद पहुंचाते हुए। हर आलिंगन भरोसे और उम्मीद का बंधन दर्शाता है।”

गांववाले और वज्र कॉर्प्स कंधे से कंधा मिलाकर खड़े 

इसके अलावा, वज्र कॉर्प्स ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “हरिके, तरन तारन में सतलुज का पानी बढ़ा तो गांववाले और वज्र कॉर्प्स कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। बांध को मजबूत किया, दरार पाटी और अनगिनत जिंदगियां सुरक्षित कीं। एक सच्ची मिसाल- एकता, हिम्मत और भरोसे की।” अभी बाढ़ से पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। नदियां उफान पर हैं, जिससे हर जगह सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित किए जा चुके हैं। सैकड़ों गांव जलमग्न हैं। कम से कम 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब का दौरा करेंगे Indian Army Operation Rahat

भारी बारिश और बाढ़ के कारण पंजाब इस बार मानसून में बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब का दौरा करेंगे। भाजपा पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के गुरदासपुर आ रहे हैं। वे बाढ़ प्रभावित भाई-बहनों और किसानों से सीधे मिलकर अपना दुख साझा करेंगे और पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा साबित करता है कि केंद्र की भाजपा सरकार हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और इस कठिन समय में पूरा सहयोग करेगी।”

Also Read:Nepal News काठमांडू में मृतकों की संख्या बढ़ी, सुरक्षा बलों से झड़प में 10 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत

Also Read:Fight for the Post of PM in Japan: जापान में प्रधानमंत्री पद के लिए घमासान, शिगेरू इशिबा के इस्तीफे के बाद दौड़ शुरू

Also Read:Heavy Loss Due to Bird Flu: अमेरिका के पोल्ट्री उद्योग को बर्ड फ्लू से भारी नुकसान

Also Read:Pakistan is encouraging Jihadis: बलूच आवाज दबाने की कोशिश में पाकिस्तान जिहादियों को दे रहा बढ़ावा: रिपोर्ट

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp