Gurugram Clean गुरुग्राम को जन भागीदारी से स्वच्छता रैंकिंग में नम्बर वन बनाना है : मुख्यमंत्री नायब सैनी

CM Naib Saini,Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana, Haryana Tirth Yatra Scheme, Ayodhya special train Haryana, Ambala to Ayodhya train, free pilgrimage scheme Haryana, Nayab Singh Saini, Ayodhya Ram Mandir darshan, Kurukshetra railway station news, Haryana government scheme, Kaithal news, तीर्थयात्रा योजना हरियाणा, अयोध्या यात्रा ट्रेन, राम मंदिर दर्शन योजना, हरियाणा सरकारी योजना, कैथल समाचार, digital samaj,

गुरुग्राम। Gurugram Clean हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छता रैंकिंग में नम्बर वन बनाना है। उन्होंने आह्वान किया कि गुरुग्रामवासी स्वच्छ गुरुग्राम थीम के साथ स्वच्छ, शुद्ध व स्वस्थ गुरुग्राम बनाने में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने गुरुवार की सुबह हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत गुरुग्राम में सोहना चौक व सेक्टर 52 क्षेत्र में स्वयं सफाई करते हुए आमजन को स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया। इस मौके पर गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा व सोहना के विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता मित्रों के साथ स्वयं भी श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।

निरन्तर स्वच्छता को अपनाकर सुखद माहौल बनाएं Gurugram Clean

Gurugram Clean

Gurugram Clean मुख्यमंत्री ने मेगा स्वच्छता अभियान में आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का आधार है। ऐसे में सभी को मिलकर स्वच्छता को निरन्तर जीवन शैली में अपनाकर सुखद माहौल बनाना है। उन्होंने कहा कि मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम बनाने में हरियाणा सरकार हर सम्भव सहयोग देगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि अब बरसात के बाद गुरुग्राम जिला के लोगों की सुविधा के लिए विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शहर स्वच्छता अभियान के तहत बड़ा सकारात्मक परिवर्तन नजर आएगा और इन 11 सप्ताह के विशेष अभियान में हर शहरी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण व सुधारीकरण पर फोकस किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र की स्वच्छता रैंकिंग भी निर्धारित होगी जिसमें गुरुग्राम का उल्लेखनीय स्थान रहेगा।

 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान बन रहा जन आंदोलन Gurugram Clean

Gurugram Clean

Gurugram Clean मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 से स्वच्छ भारत मिशन अभियान शुरू किया गया था। उनके कुशल नेतृत्व में पूरे देश में स्वच्छता अभियान जन आंदोलन बन रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि यह सभी प्रदेशवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने घर, अपनी गली, अपने मोहल्ले व वार्ड की सफाई रखते हुए सभी स्वच्छता के इस पुनीत अभियान में भागीदार बनें। मुख्यमंत्री ने मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम अभियान में सहयोगी बनने के लिए सामाजिक संगठनों सहित आरडब्लूए, व्यापारिक संगठनों का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया।

गुरुग्राम को स्वच्छ व सुंदर बनाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा- विधायक मुकेश शर्मा Gurugram Clean

Gurugram Clean विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाने की यह मुहिम किसी एक दिन या सप्ताह तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे एक निरंतर जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। विधायक ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में यह अभियान और भी अधिक जोश, ऊर्जा और सुनियोजित रणनीति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुग्राम की मेयर राजरानी, जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा, मंडलायुक्त आर.सी बिढान, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा पार्षदगण उपस्थित रहे।

Also Read: nepal gen z protest in hindi नेपाल में विरोध प्रदर्शनों का हवाई सेवाओं पर असर: दो विमानों को बिना लैंडिंग लौटे वापस भारत

Also Read:PM Narendra Modi: ‘सरकार पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है’, हिमाचल और पंजाब के लिए रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी

Also Read:Dhankhar 50 Days of Silence: हैरान करती है धनखड़ की 50 दिन की खामोशी: कांग्रेस

Also Read:Sudarshan Reddy Denies Cross Voting: उपराष्ट्रपति चुनाव-विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का क्रॉस वोटिंग से इनकार, खड़गे बोले- जीत तय

Follow us : Facebook

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp