सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने के लिए दो स्कीमें PM Jeevan Jyoti Insurance
करनाल: PM Jeevan Jyoti Insurance सरकार के द्वारा आम जनता के लिए कहीं योजनाएं चलाई हुई है उन्हें में से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा ओर प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना भी चलाई हुई है जिसे जनता को लाभ मिल रहा है। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना नागरिकों के लिए कारगर सिद्ध हो रही है। इन योजनाओं के फार्म प्रत्येक बैंक व डाकघर में उपलब्ध हैं। इन योजनाओं में निर्धारित वार्षिक प्रीमियम जमा करवा कर दो लाख रुपए तक का बीमा होता है।
सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने के लिए दो स्कीमें PM Jeevan Jyoti Insurance
PM Jeevan Jyoti Insurance डीसी ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक बैंक उपभोक्ता को जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने के लिए दो स्कीमें चलाई हुई हैं। सामाजिक सुरक्षा योजना सामान्य परिवार को मुश्किल की घड़ी में आर्थिक समर्थन देकर मजबूत बनाती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 वर्ष तक की आयु के व्यक्ति नामांकन करवा सकते है। योजना के तहत 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा करवाना होता है तथा इससे 2 लाख रुपए के जीवन बीमा का संरक्षण मिलता है।
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक दुर्घटना बीमा योजना PM Jeevan Jyoti Insurance
PM Jeevan Jyoti Insurance उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक दुर्घटना बीमा योजना है। इस योजना के तहत 18 से 70 वर्ष तक के नागरिक अपना दुर्घटना बीमा करवा सकते हैं। केवल 20 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर इस योजना में दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा संरक्षण प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इन बीमा योजनाओं का प्रीमियम उपभोक्ता के बैंक या डाकघर खाते में से ऑटो डेबिट होता है तथा दावे की राशि संबंधित के बैंक खाते में सीधे जमा हो जाती है। इन योजनाओं में नामांकन करवाने के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा अथवा डाकघर से संपर्क करें। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Also Read: Delhi Riots: उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 सितंबर तक टली
Also Read: Nepal Violence नेपाल में अशांति के कारण Delhi-Kathmandu DTC Bus बस सेवा अटकी
Also Read: Amrapali Dubey की फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज
Follow us: Facebook