Russia Warns Trump: रूस ने ट्रंप को दी चेतावनी कहा- भारत और चीन को धमकाया तो अमेरिका की खैर नहीं

Accused of Pretending about Peace Efforts

Russia Warns Trump: अमेरिका लगातार भारत और चीन के लिए चुनौतियां खड़ी कर रहा है। इस पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ने अमेरिका की शुल्क और दबाव की राजनीति की कड़ी आलोचना की है। साथ ही Sergey Lavrov ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि भारत और चीन जैसी प्राचीन सभ्यताओं को धमकियों और अल्टीमेटम से डराया नहीं जा सकता है। लावरोव रूस के एक टीवी कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत और चीन जैसे देशों से रूसी ऊर्जा खरीद बंद करने की मांग उल्टा असर डाल रही है।

रूस नए प्रतिबंधों से चिंतित नहीं Russia Warns Trump

Sergey Lavrov ने कहा कि रूस नए प्रतिबंधों से चिंतित नहीं है।Sergey Lavrov ने कहा, सच कहूं तो मुझे इन नए प्रतिबंधों में कोई समस्या नहीं दिखती। US President Donald Trump के पहले कार्यकाल में ही हमारे खिलाफ अभूतपूर्व स्तर के प्रतिबंध लगाए गए थे। हमने तब से सबक सीखा। Sergey Lavrov ने यह भी आरोप लगाया कि जो बाइडेन के कार्यकाल में प्रतिबंधों को कूटनीति का विकल्प बना दिया गया और समझौते की कोई कोशिश नहीं हुई। भारत ने अमेरिका की कार्रवाई को अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यावहारिक करार दिया है। भारत का कहना है कि उसकी ऊर्जा नीति पूरी तरह राष्ट्रीय हित और बाजार की परिस्थितियों पर आधारित है, न कि किसी बाहरी दबाव पर।

ऊर्जा बाजार और संसाधन तलाशने पर मजबूर Russia Warns Trump

Sergey Lavrov ने अमेरिकी की टैरिफ नीतियों की आलोचना करते हुए कहा, इससे देश नए ऊर्जा बाजार और संसाधन तलाशने पर मजबूर हो रहे हैं और उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। पिछले कुछ हफ्तों से US President Donald Trump और उनके शीर्ष अधिकारियों ने भारत को रूस से तेल खरीदने पर निशाना साधा है और आरोप लगाया है कि भारत यूक्रेन युद्ध को फंड कर रहा है।

बाजार की जरूरतों पर आधारित Russia Warns Trump

भारत ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि उसका ऊर्जा आयात राष्ट्रीय हित और बाजार की जरूरतों पर आधारित है। रूसी विदेश मंत्री Sergey Lavrov ने कहा कि अमेरिका का रुख नैतिक और राजनीतिक तौर पर गलत है। Sergey Lavrov ने जोर देकर कहा, भारत और चीन प्राचीन सभ्यताएं हैं। उनसे इस भाषा में बात करना कि या तो वह करो जो मुझे पसंद है वरना मैं शुल्क लगा दूंगा यह काम नहीं करेगा।

Read Also: दोस्ती, सपनों और संघर्ष की अनकही दास्तान, ‘ Homebound’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Also Read: nepal gen z protest in hindi नेपाल में विरोध प्रदर्शनों का हवाई सेवाओं पर असर: दो विमानों को बिना लैंडिंग लौटे वापस भारत

Also Read:PM Narendra Modi: ‘सरकार पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है’, हिमाचल और पंजाब के लिए रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी

Also Read:Dhankhar 50 Days of Silence: हैरान करती है धनखड़ की 50 दिन की खामोशी: कांग्रेस

Also Read:Sudarshan Reddy Denies Cross Voting: उपराष्ट्रपति चुनाव-विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का क्रॉस वोटिंग से इनकार, खड़गे बोले- जीत तय

Follow us : Facebook

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp