राहुल गांधी की ‘वोट चोरी’ पर प्रेस वार्ता अंजनी मिश्रा के लिए बनी मुसीबत

Rahul Gandhi

प्रयागराज: राहुल गांधी की ‘वोट चोरी’ पर प्रेस वार्ता अंजनी मिश्रा के लिए बनी मुसीबत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा एक दिन पहले दिल्ली में “वोट चोरी” के दावों को लेकर की गयी प्रेस वार्ता में साझा किए मोबाइल नंबरों में एक नंबर प्रयागराज के मेजा रोड पर रहने वाले अंजनी मिश्रा का भी है। मिश्रा, राहुल की प्रेस वार्ता के बाद उनके मोबाइल फोन पर आ रहे लगातार फोन से बेहद परेशान हैं।मेजा तहसील की मेजा रोड पर ‘कॉमन सर्विस सेंटर’ चलाने वाले अंजनी मिश्रा ने बताया, “कल (बृहस्पतिवार) शाम से 300 से अधिक कॉल आ चुके हैं और लोग ‘वोट चोरी’ के बारे में पूछते हैं। मैं इन फोन कॉल से परेशान हो चुका हूं और जल्द ही राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगा।”

उन्होंने कहा, “मैं पिछले 15 साल से यह मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा हूं और पता नहीं कैसे राहुल गांधी ने मेरा नंबर अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में साझा कर दिया। अब मोबाइल मेरे लिए आफत बन गया है।”राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में छह हजार से अधिक मतदाताओं के नाम ऑनलाइन काट दिए गए। इस प्रेसवार्ता में उन कुछ लोगों के मोबाइल नंबर साझा किए गए, जिनके नाम मतदाता सूची से कथित तौर पर काट दिये गए हैं।

Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या

Also read:Controlling Britain Borders: ट्रम्प ने स्टारमर को ब्रिटेन की सीमाओं को नियंत्रित करने हेतु सेना का इस्तेमाल करने का दिया सुझाव

Also read:Religious Fundamentalism: ‘बांग्लादेश को धार्मिक कट्टरवाद की गर्त में धकेल रहे मुहम्मद यूनुस’, अवामी लीग ने लगाए गंभीर आरोप

Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp