हादसों, अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष राजमार्ग गश्त अभियान शुरू किया

mdu me scorpio hamla kaun yuvak police karwai, MDU Attack Case एमडीयू हमला मामला, स्कार्पियो सवार युवकों ने क्यों किया हमला, रोहतक पुलिस कार्रवाई, एमडीयू में जानलेवा हमला कैसे हुआ, पुलिस ने आरोपियों को कैसे पकड़ा, स्कार्पियो गाड़ी बरामद, mdu attack case, rohtak police action, scorpio car attack, who attacked in mdu, Japan Attack,Bangladesh Hindu violence latest

शाहजहांपुर:  हादसों, अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष राजमार्ग गश्त अभियान शुरू किया उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने सड़क हादसों और वाहनों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के इरादे से एक विशेष राजमार्ग गश्त अभियान शुरू किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत अब रोजाना शाम पांच बजे से सुबह छह बजे तक पुलिस की छह गाड़ियां राजमार्गों पर गश्त करेंगी।

पुलिस अधीक्षक (sp) राजेश द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर बरेली मोड़ से मीरानपुर कटरा लगभग 40 किलोमीटर क्षेत्र में दो गाड़ियां, यहीं से लखनऊ मार्ग पर 20 किलोमीटर के दायरे में दो गाड़ियां और मीरानपुर कटरा से बरेली-इटावा मार्ग पर लगभग 65 किलोमीटर के क्षेत्र में दो गाड़ियां गश्त करेंगी। उन्होंने बताया कि हर निर्धारित मार्ग पर पुलिस की दो गाड़ियां विपरीत दिशा से एक साथ चलेंगी और क्रॉसिंग पर एक दूसरे को ‘सब ठीक होने’ का संकेत देंगी।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा गश्ती दलों को यह भी जिम्मेदारी दी गई है कि वे मार्ग पर पड़ने वाले ढाबों पर आपराधिक कृत्य व संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर भी कार्रवाई करेंगे। द्विवेदी ने बताया कि पुलिस बल को मार्ग पर बैठे आवारा मवेशियों को भी हटाना होगा ताकि कोई दुर्घटना ना हो और लोग निश्चिंत होकर यात्रा कर सकें।अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा ‘व्हाट्सऐप’ पर एक ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें राजमार्ग पर पड़ने वाले थानों, पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि खनन और अन्य आपराधिक गतिविधियों के दिखाई देने पर गश्ती दल इस ग्रुप में वीडियो या तस्वीरें साझा कर सकेंगे, जिसका संज्ञान संबंधित अधिकारी तत्काल लेंगे।

Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या

Also read:Controlling Britain Borders: ट्रम्प ने स्टारमर को ब्रिटेन की सीमाओं को नियंत्रित करने हेतु सेना का इस्तेमाल करने का दिया सुझाव

Also read:Religious Fundamentalism: ‘बांग्लादेश को धार्मिक कट्टरवाद की गर्त में धकेल रहे मुहम्मद यूनुस’, अवामी लीग ने लगाए गंभीर आरोप

Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp