बाराबंकी :बाराबंकी में भवन को तोड़ने के दौरान चांदी के सिक्के मिले, पुलिस ने जब्त किये बाराबंकी जिले के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा इलाके में एक गलियारे के निर्माण कार्य के दौरान एक मकान को ढहाते समय 75 चांदी के सिक्के मिले, जिसके बाद मजदूरों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सिक्कों को जब्त कर लिया गया है और उन्हें पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा।पुलिस के अनुसार, ये सिक्के बृहस्पतिवार को कस्बे में जय नारायण गुप्ता के घर की नींव से एक मिट्टी के बर्तन में मिले। घटनास्थल पर मौजूद श्रमिकों ने बताया कि खुदाई के दौरान जैसे ही सिक्के मिले, वे इसको लेकर भिड़ गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
सूचना मिलने पर महादेवा पुलिस चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने घटनास्थल से 75 चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी और रामनगर थाने के प्रभारी अनिल कुमार पांडे भी पुलिस चौकी पहुंचे।अधिकारियों ने बरामद सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया, आवश्यक कागजी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सिक्कों को जांच के लिए पुरातत्व विभाग भेजा जाएगा।ये सिक्के महारानी विक्टोरिया और जॉर्ज पंचम के काल के बताए जा रहे हैं।जमीन मालिक हरि नारायण गुप्ता ने बताया कि मजदूरों के पास से 75 चांदी के सिक्के बरामद हुए हैं।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली