सोनभद्र: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो विद्यार्थियों सहित तीन लोगों की मौत, दो छात्राएं घायल उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो छात्रों सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, घायल छात्राओं में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि चोपन थानाक्षेत्र के नौटोलिया गांव में एक पब्लिक स्कूल में बच्चे क्लास रूम में पढ़ रहे थे कि तभी तेज आवाज में बिजली गिरने से दीपक (13) और अरविंद (आठ) की मौत हो गई जबकि रेखा गुप्ता (14) गंभीर रूप से घायल हो गई।उन्होंने बताया कि विद्यालय के पास ही सर्वजीत (60) की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों एवं घायलों को तय सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
उन्होंने कहा कि शिक्षाधिकारी द्वारा संबंधित विद्यालय की भी जांच कराई जाएगी कि विद्यालय के संचालन में मानकों का पालन हो रहा था या नहीं।चोपन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अर्जुन कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर दो छात्रों की मौत हो चुकी थी जबकि एक छात्रा की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया और एक अन्य छात्रा का उपचार जारी है।
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली