Trump Demand to Hand Over Bagram Reject: अफगानिस्तान ने बगराम को सौंपने की ट्रंप की मांग ठुकराई, रक्षा मंत्री बोले-20 साल तक लड़ने को तैयार

Donald Trump Statement, Iran War News, US Iran Conflict, Breaking News,Israel-US Iran War,Iran Leader Claims Enemy Defeat Amid Attacks

Trump Demand to Hand Over Bagram Reject: अफगान अधिकारियों ने बगराम एयरबेस पर फिर से कब्जा करने की अमेरिकी धमकियों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने जोर दिया है कि विदेशी सैन्य उपस्थिति को फिर से स्थापित करने के किसी भी प्रयास का डटकर विरोध किया जाएगा।

रणनीतिक हवाई क्षेत्र पर फिर से कब्जा Trump Demand to Hand Over Bagram Reject

जनरल डायरेक्टरेट ऑफ इंटेलिजेंस के पहले डिप्टी मुल्ला ताजमीर जवाद ने अमेरिका के रणनीतिक हवाई क्षेत्र पर फिर से कब्जा करने के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अफगान सरकार मौजूदा व्यवस्था को बनाए रखेगी। अफगान रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने मीडिया से कहा, “हमारा जवाब है, अगर आप नहीं जाते और हवाई अड्डे चाहते हैं तो हम आपसे अगले 20 साल तक लड़ने के लिए तैयार हैं।”

अमेरिका की वापसी की धारणा को खारिज Trump Demand to Hand Over Bagram Reject

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफगान विदेश मंत्रालय के राजनीतिक निदेशक जाकिर जलाली ने अमेरिका की वापसी की धारणा को खारिज करते हुए कहा कि अफगानों ने ‘अपने क्षेत्र में विदेशी सैनिकों को कभी स्वीकार नहीं किया है।’ उन्होंने यह भी कहा कि वाशिंगटन के साथ किसी भी बातचीत में बगराम एयरबेस को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (अमेरिकी समयानुसार) को अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए बगराम एयरबेस अमेरिका को फिर सौंपने की बात कही।

संयुक्त राज्य अमेरिका को वापस नहीं करता Trump Demand to Hand Over Bagram Reject

US President Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, “अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस को उसके निर्माणकर्ताओं यानी संयुक्त राज्य अमेरिका को वापस नहीं करता है तो बुरी घटनाएं घटेंगी।” US President Donald Trump ने पहले दोहराया था कि वाशिंगटन इस एयरबेस पर नियंत्रण पाने के लिए प्रयास कर रहा है। यह एयरबेस 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद अमेरिकी सेना के लिए एक प्रमुख संचालन केंद्र था।

अफगानिस्तान के साथ बातचीत Trump Demand to Hand Over Bagram Reject

US President Donald Trump ने शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए पुष्टि की थी कि इस मामले पर अफगानिस्तान के साथ बातचीत चल रही है। 2021 में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद अफगानिस्तान में सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अड्डा रहे बगराम एयरबेस पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने लंदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि हम बगराम एयरबेस को फिर से अपने कब्जे में लेना चाहते हैं।

बाइडेन की नीति की आलोचना Trump Demand to Hand Over Bagram Reject

यहां तक कि US President Donald Trump ने अगस्त 2021 में अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी के मुद्दे पर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की नीति की आलोचना भी की थी। काबुल से 50 किलोमीटर उत्तर में स्थित बगराम एयरबेस ने अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन बलों की 20 साल की सैन्य उपस्थिति के दौरान अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों के मुख्य सैन्य अड्डे के रूप में कार्य किया था।

Read Also: Kulasekharapattinam Launch Complex: कुलशेखरपट्टिनम प्रक्षेपण परिसर दिसंबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद: इसरो प्रमुख

Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या

Also read:Controlling Britain Borders: ट्रम्प ने स्टारमर को ब्रिटेन की सीमाओं को नियंत्रित करने हेतु सेना का इस्तेमाल करने का दिया सुझाव

Also read:Religious Fundamentalism: ‘बांग्लादेश को धार्मिक कट्टरवाद की गर्त में धकेल रहे मुहम्मद यूनुस’, अवामी लीग ने लगाए गंभीर आरोप

Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp