गुरुग्राम Shitala Mata Temple Gurugram शक्तिपीठ श्रीमाता शीतला मंदिर में मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। 22 सितंबर सोमवार से शुरू हो रहा नवरात्र मेला एक अक्टूबर 2025 तक चलेगा। मेले में किसी भी श्रद्धालु को असुविधा ना हो, इसके लिए हमने व्यापक तैयारियां की हैं। मंदिर स्टाफ के अलावा 200 लोगों को दैनिक वेतन पर लगाया है। इनके अलावा लगभग 200 वॉलंटियर निशुल्क सेवाएं देेंगें। यह जानकारी श्रीमाता शीतला श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमित कुमार ने रविवार को मंदिर परिसर में पत्रकार वार्ता में दी।
हरियाणा पुलिस के जवान, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, शीतला सेवा दल मुख्य रूप से रहेंगे तैनात Shitala Mata Temple Gurugram

सीईओ सुमित कुमार ने बताया कि माता मंदिर के मेला ग्राउंड में श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग निशुल्क की गई है। उन्होंने आग्रह किया है कि कोई भी श्रद्धालु रोड पर अपने वाहन को खड़ा ना करें। मंदिर के आसपास करीब 50 ट्रैफिक के जवानों तैनाती रहेगी। मेला ग्राउंड में ऊपर आने जाने के लिए पुल का प्रयोग करें। पुल के ऊपर दो आपातकालीन द्वार बनाए गए हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में किसी भी समय आपातकालीन स्थिति में निकलने के लिए तीन विशेष द्वारा अलग से बनाए गए हैं। जिसमें 24 घंटे हरियाणा पुलिस, महिला पुलिस व होमगार्ड के जवान निगरानी रखेंगे। महिला पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेंगी। सीसीटीवी के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए विशेष ऑपरेटर की नियुक्ति की है, जो कि 160 कैमरों से निगरानी रखेंगे।
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut
श्री शीतला माता मंदिर में 22 सितंबर से एक अक्टूबर तक चलेगा नवरात्र मेला Shitala Mata Temple Gurugram
वीआईपी के आगमन पर आम श्रद्धालुओं को नहीं होगी असुविधामंदिर में श्रद्धालुओं को कोई भी ऐसी असुविधा ना हो, इसके लिए पुराने मंदिर से एक वीआईपी कॉरिडोर बनाया गया है। किसी भी समय कोई वीआईपी दर्शनों के लिए आ सकते हैं। वीआईपी के आगमन पर आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मंदिर में चार निकासी द्वार हैं, जिसमें हमारे हरियाणा पुलिस के जवान, मंदिर प्रशासन पूरी निगरानी रखेगा। पानी का विशेष प्रबंध है। प्रसाद के लिए स्पेशल अलग से काउंटर बनाए गए हैं।
मंदिर में लगभग 200 ऑक्सीजन युक्त पौधे लगाए Shitala Mata Temple Gurugram
मंदिर के सभी कर्मचारी ड्रेस में नजर आएंगे। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मंदिर में लगभग 200 ऑक्सीजन युक्त पौधे लगाए हैं। मंदिर भवन प्रांगण में सजावट के साथ-साथ सुरक्षा का भी ध्यान भी रखा गया है। इसके अलावा गुप्तचर विभाग, हरियाणा पुलिस, होमगार्ड अन्य खुफिया एजेंसी की सहायता ली है। जो चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखेंगे। श्रद्धालुओं को सुरक्षा जांच के लिए विशेष मशीनों से प्रवेश दिया जाएगा। जवान प्रत्येक गेट पर 24 घंटे तैनात रहेंगे। सिविल अस्पताल से 24 घंटे डॉक्टरों की टीम तैयार रहेंगी। दो एंबुलेंस हमेशा सेवा में रहेंगी। फायर विभाग से दो गाडिय़ां 24 घंटे रहेगी। सोमवार 22 सितंबर से शुरू हो रहा मेला एक अक्टूबर तक चलेगा। मंदिर दिन-रात खुला रहेगा। मंदिर ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को मंदिर प्रशासन द्वारा जलपान की सुविधा भी 24 घंटे दी जाएगी।
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut

