GST Saving Festival: ईटानगर में पीएम मोदी ने की अपील, उत्साहित जनता ने मोबाइल की फ्लैश लाइट से जताया समर्थन

GST 2.0

GST Saving Festival: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जीएसटी 2.0 को ‘बचत उत्सव’ के रूप में मनाते हुए जनता से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाई है। वे सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं GST Saving Festival

Prime Minister Narendra Modi ने कार्यक्रम में शामिल जनता से अपील की कि वे मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। उनकी अपील पर जनता ने फ्लैश लाइट जलाई। इसके बाद, Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि यह बचत उत्सव का नजारा और उसकी ताकत है। यह नवरात्रि का पहला दिन है। इस मौके पर प्रकाश ही प्रकाश है और अरुणाचल का प्रकाश पूरे देश में फैल जाता है। देश में सोमवार से जीएसटी की नई दरें लागू हुई हैं। इस मौके पर Prime Minister Narendra Modi ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प और ‘आत्मनिर्भरता’ की अपील को दोहराया।

‘विकसित भारत’ बनाने के लिए मेहनत GST Saving Festival

ईटानगर के कार्यक्रम में Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “जब हम सब मिलकर ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं तो देश की भी एक अपेक्षा है। यह अपेक्षा ‘आत्मनिर्भरता’ की है। भारत तभी ‘विकसित राष्ट्र’ होगा, जब आत्मनिर्भर होगा। भारत की ‘आत्मनिर्भरता’ के लिए स्वदेशी का मंत्र जरूरी है। आज समय की मांग है कि हम स्वदेशी अपनाएं। वही खरीदें जो देश में बना हो। वही बेचें, जो देश में बना हो। गर्व से कहें, ये स्वदेशी है।” इस दौरान Prime Minister Narendra Modi ने ‘गर्व से कहें, यह स्वदेशी है’ नारा लगाया। उन्होंने कहा, “इसी मंत्र पर चलते हुए देश का विकास होगा। अरुणाचल और नॉर्थ ईस्ट का विकास तेज होगा।”

देश के सामने अनेकों चुनौतियां आईं GST Saving Festival

Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि बीते सालों में देश के सामने अनेकों चुनौतियां आईं, लेकिन हम इनकम टैक्स घटाते गए और इसी साल हमने 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय पर टैक्स जीरो किया है। जीएसटी को भी दो स्लैब (5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत) तक सीमित कर दिया है, जिससे बहुत सारी चीजें टैक्स फ्री हो चुकी हैं और बहुत चीजों पर टैक्स काफी कम हो गया है।

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अब आप लोग आराम से नया घर बना सकते हैं। स्कूटर, बाइक खरीद सकते हैं। बाहर घूमना और खाना भी पहले से सस्ता हो गया है।” उन्होंने कहा कि यह ‘जीएसटी बचत उत्सव’ जनता के लिए बहुत यादगार बनने वाला है।

READ ALSO: 10 Fasting Recipes for Navratri 2025 देवी दुर्गा की पूजा के उत्सव की शुरुआत के साथ 10 उपवास विकल्प

READ ALSO: GST Savings Festival: ‘जीएसटी बचत उत्सव’ शुरू: कम कीमतों के साथ, घरेलू बजट में कैसे आएगी तेज़ी: पीएम मोदी

READ ALSO: Shardiya Navratri 2025 Day 1: पहले दिन किस देवी की पूजा की जाती है

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp