मुंबई। Deepika Padukone बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि एडी 2898’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। यह फिल्म पहले भाग की सफलता के बाद दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है, लेकिन अब इसके दूसरे भाग में दीपिका नजर नहीं आएंगी। इस खबर की पुष्टि खुद फिल्म के निर्माताओं ने की।
वैजयंती मूवीज ने पोस्ट में लिखा Deepika Padukone
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
View this post on Instagram
Deepika Padukone इसको लेकर फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए आधिकारिक बयान जारी किया था। वैजयंती मूवीज ने पोस्ट में लिखा, ”’कल्कि एडी 2898′ जैसी फिल्म को पूरे समर्पण की जरूरत होती है। लंबे समय तक साथ काम करने के बावजूद, इस बार हमारे और दीपिका के बीच साझेदारी नहीं बन पाई। इसलिए यह फैसला लेना पड़ा। हम दीपिका को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
फिल्मों और ब्रांड कमिटमेंट्स में बिजी Deepika Padukone

Deepika Padukone हालांकि, फैंस इस फैसले के पीछे की असली वजह पर काफी अटकलें लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण अपनी अन्य फिल्मों और ब्रांड कमिटमेंट्स में बिजी हैं, जिस कारण वह ‘कल्कि’ सीक्वल को समय नहीं दे पा रही हैं। मेकर्स के इस फैसले के बाद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमय पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”फिल्म की सफलता से ज्यादा जरूरी यह होता है कि आप किन लोगों के साथ काम कर रहे हैं।” उन्होंने आगे बताया कि वह इस वक्त शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
18 साल पहले ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने मुझे सिखाया था Deepika Padukone
दीपिका ने लिखा, ”18 साल पहले ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने मुझे सिखाया था कि फिल्म बनाते वक्त का अनुभव और आपकी टीम सबसे ज्यादा मायने रखती है।” गौरतलब है कि ‘कल्कि एडी 2898’ में दीपिका ने सुमति नाम की महिला का अहम किरदार निभाया था। उनका किरदार एक प्रेग्नेंट महिला का था, जो एक वैज्ञानिक प्रोजेक्ट का हिस्सा थी और जिसे भविष्य में कल्कि नामक महायोद्धा की मां बनने की भविष्यवाणी से जोड़ा गया था। उनकी भूमिका को दर्शकों ने काफी सराहा था।
शाहरुख खान एक डॉन की भूमिका में Deepika Padukone
Deepika Padukone वहीं, दीपिका की नई फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसमें शाहरुख खान एक डॉन की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी को खतरनाक दुनिया में जीना सिखाते हैं।
READ ALSO: 10 Fasting Recipes for Navratri 2025 देवी दुर्गा की पूजा के उत्सव की शुरुआत के साथ 10 उपवास विकल्प
READ ALSO: Shardiya Navratri 2025 Day 1: पहले दिन किस देवी की पूजा की जाती है
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

